क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
क्लास 9th से 12th तक के छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपये
Gyan Sadhna Scholarship: केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी छात्रों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा में सहायता मिल सके. ऐसे में आज हम आपको राज्य सरकार की ओर से एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका लाभ आप भी उठा सकते हैं.
“ज्ञान साधना स्कॉलरशिप योजना” उन बच्चों के लिए जिन्होंने सरकारी या प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाई की है या जिन्होंने आरटीई के तहत कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई की है, गुजरात के ऐसे छात्र कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक अपनी पसंद के निजी स्कूल में पढ़ाई करने का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें ज्ञान साधना स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को राज्य सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 10वीं तक की पढ़ाई के लिए 20 हजार रुपये प्रति वर्ष और कक्षा 11 से 12 तक की पढ़ाई के लिए 25 हजार रुपये प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप दी जाएगी.
राज्य सरकार की यह स्कॉलरशिप योजना है, जिसके तहत क्लास 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को 25 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसका लाभ उठाने के लिए आपको आवेदन करना होगा, जिसके लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट और योग्यता होनी चाहिए. इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की सालाना इनकम 1.2 लाख रुपये और शहरी क्षेत्र में परिवार की सालाना इनकम 1.5 लाख रुपये होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:बेहद किफायती दामों में पुरी-कोणार्क से लेकर अयोध्या-वाराणसी तक की सैर करा रहा IRCTC, जानें कितना होगा किराया
इस छात्रवृति के लिए योग्य छात्रों को एक परीक्षा भी देनी होगी, जिसमें एग्जाम में पास होने पर ही यह स्कॉलरशिप दी जाएगी. वहीं, क्लास 8 में पास हो चुके बच्चे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान अपनी पहचान के पूरे दस्तावेज जैसे आधार, पैन और स्कूल मार्कशीट आदि देनी होगी. ऑनलाइन के अलावा आप स्कूल से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. गुजरात सरकार की ओर से यह स्कॉलरशिप हर साल निकाली जाती है. ज्ञान साधना स्कॉलरशिप योजना के तहत कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है, लेकिन शर्त है कि उसके परिवार की आय दी गई सीमा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…