देश

Gyanvapi Survey: “सर्वे से सच्चाई आएगी सामने”, ज्ञानवापी मामले में हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद केशव प्रसाद मौर्य

Gyanvapi Survey:  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी पर मुस्लिम पक्ष की ASI सर्वे पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है और सर्वे पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. इसी के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सर्वे से सच्चाई सामने आ जाएगी. इसी के साथ उन्होने उम्मीद जताई है कि राम मंदिर की तरह इस विवाद का भी निर्णय हो जाएगा.

जहां एक ओर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने सर्वे को लेकर कहा है कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं. मुझे विश्वास है कि एएसआई सर्वेक्षण के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी और ज्ञानवापी मुद्दा सुलझ जाएगा. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “इलाहाबाद हाईकोर्ट से ज्ञानव्यापी परिसर का एएसआई के सर्वे को रोकने वाली याचिका ख़ारिज किए जाने का शिव भक्त के नाते हार्दिक स्वागत करता हूं.  इसी ट्वीट में उन्होंने आगे कहा, “सर्वे से सच्चाई सामने आएगी, मामला न्यायालय में विचाराधीन है, सभी को न्यायालय पर भरोसा है.”

ये भी पढ़ें- UP News: “छह साल में यूपी में सब बदल गया”, विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने योगी सरकार की तारीफों के बांधे पुल

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे पर रोक लगाने को लेकर मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है. इसी के साथ सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने अपनी ओर से दलील देते हुए कहा था कि सर्वे से ढांचे को नुकसान होगा. इसी के साथ सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी. वहीं हिंदू पक्ष में राम मंदिर के लिए हुए सर्वे का हवाला देते हुए कहा था कि वहां भी सर्वे हुआ था, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ.

कोर्ट ने अपने आदेश में सर्वे को किसी भी स्टेज पर शुरू करने के लिए कहा है. अब कोर्ट का निर्णय आने के बाद अब कभी भी ज्ञानवापी का सर्वे शुरू किया जा सकता है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि मुस्लिम पक्ष एक या दो दिन में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago