देश

Israel Hamas War: इजरायली सेना के हमले में मारा गया हमास का सीनियर लीडर ओसामा माजिनी, Israel दौरे पर जाएंगे जो बाइडेन

इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध में इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर हिए जा रहे हमले में अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायली सैनिक लगातार गाजा पर बमबारी कर रहे हैं. इसी बीच हमास के सीनियर लीडर ओसामा माजिनी को इजरायली सेना ने मौत के घाट उतार दिया. माजिनी इजरायल पर होने वाले हमलों के निर्देशों को जारी करता था.

गाजा में 250 लोगों को बंदी बनाया गया है

वहीं हमास के कसम ब्रिगेड ने बयान जारी किया है कि गाजा में 250 लोगों को बंदी बनाया गया है. समय और परिस्थितियां अनुकूल होते ही विदेशी नागरिकों को रिहा कर दिया जाएगा.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के दौरे पर जाएंगे

इजरायल हमास के युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा ऐलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि हमास के बर्बर हमले के सामने एकजुटता दिखाने के लिए वे इजरायल की यात्रैा पर जाएंगे. जो बाइडेन आज (17 अक्टूबर) इजरायल जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ” मैं गंभीर मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जॉर्डन की यात्रा करूंगा. जहां पर नेताओं से मिलकर इस बात को स्पष्ट करूंगा कि हमास फिलिस्तीनियों के अधिकार के लिए बिल्कुल भी नहीं लड़ रहा है.”

आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला

दूसरी तरफ इजरायली वायुसेना ने बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने लेबनान में आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकानों और सैन्य बुनियादी ढांचों पर हमले की बात कही है. सेना का कहना है कि ये हमला बीते दिनों इजरायली ठिकानों पर की गई गोलीबारी का जवाब है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: Yahya Sinwar कौन है, जिसे कहा जा रहा ‘फिलिस्तीन का लादेन’, इजरायल ने खाई मारने की कसम

इजरायली सेना के हमले में 3 हजार लोगों की मौत

IDF प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सरकारी निर्देशों के तहत गाजा पट्टी के आसपास के सभी इलाकों को पूरी तरह के खाली करा दिया गया है. युद्ध क्षेत्र में किसी भी नागरिक की मौजूदगी नहीं चाहते हैं. अब तक इजरायल की तरफ से किए गए हमले में मरने वालों की संख्या 3 हजार के आसपास पहुंच गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

24 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

31 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

33 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

37 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago