Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: Yahya Sinwar कौन है, जिसे कहा जा रहा ‘फिलिस्तीन का लादेन’, इजरायल ने खाई मारने की कसम

Yahya Sinwar Hamas: इजरायल-हमास के बीच 10 दिनों से युद्ध जारी है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस का कहना है कि वे याह्या सिनवार को मौत के घाट उतारेंगे. सिनवार की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की जा रही है. उसके बारे में यहां जानिए-

हमास का आतंकी सिनवार (Source- IDF)

Israel Palestine Conflict: पश्चिमी एशिया में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास (Hamas) के साथ इजरायली डिफेंस फोर्सेस का पिछले 10 दिनों से युद्ध जारी है. अब तक हमास के कई प्रमुख चेहरे मिटा दिए गए हैं. बहरहाल, हमास की ओर से याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) ने मोर्चा संभाला हुआ है.

याह्या सिनवार आखिर कौन है, कहां से आया? ऐसे सवालों के जवाब बहुत-से लोग जानना चाहते हैं. इजरायली सेना ने इसकी तुलना अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों को अंजाम दिलाने वाले ओसामा बिन लादेन से की है. ओसामा बिन लादेन आतंकवादियों का सबसे बड़ा नेता माना जाता था, वो सऊदी अरब का रहने वाला था. अमेरिका उसे 10 साल खोजता रहा था, फिर 2 मई 2011 की रात को उसे पाकिस्तान में स्पेशल मिशन में मार गिराया था. उसी तरह अब याह्या सिनवार को भी इजरायल एक बड़ा गुनहगार मानता है.

इजरायल ने गिरफ्तार किया था, रिहा हुआ, अब बड़ा जानलेवा

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने सिनवार को ‘फिलिस्तीन का बिन लादेन’ कहा है. अमेरिका ने सिनवार को साल 2015 में आतंकवादी घोषित किया गया था. खास बात यह है कि इजरायल द्वारा उसे कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है और उसने 24 साल जेल में बिताए हैं. हालांकि, वह कैसे फरार हुआ और अब किस तरह से हमलों की साजिश रचता है, ये खूफिया एजेंसियों को पता नहीं चल पा रहा. एक इजरायली अधिकारी के मुताबिक, सिनवार की उम्र 60 साल है और वह गाजा में हमास का मुखिया है. इजरायली सेना ने याह्या सिनवार को मारने के लिए कसम खा रखी है.

यह भी पढ़िए: Israel vs Pakistan: इजरायल के खिलाफ हमास के लिए जंग में उतरने को तैयार हो रहे पाकिस्‍तानी, प्रमुख मौलाना रहमान ने इस्लामी देशों से मांगा रास्ता

इजरायली भाषा जानता है, अरबी अध्ययन में स्नातक की डिग्री

इंटरनेट पर मौजूद ब्‍यौरा के अनुसार, सिनवार 1962 में जन्मा; वह दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में पला-बढ़ा. अब वह इजरायल के खिलाफ इस्‍लामिक आतंकवादियों को तैयार करता है. और, उसने अपने दुश्‍मन यानी कि इजरायल की भाषा हिब्रू को बोलना भी सीख लिया है. उसके पास इजरायल की कई तरह की जानकारियां हैं, ऐसे में उसे ठिकाना लगाना इजरायल के लिए बड़ी चुनौती होगी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest