देश

Surat: सिर पर तीन-तीन कलश रख पारंपरिक गीतों पर थिरकती दिखीं महिलाएं, नवरात्रि पर कुछ यूं दिखा सूरत में गरबा का नजारा

Surat: मां दुर्गा के पावन पर्व नवरात्री पर देशभर में जहां मां की झांकियां लगी हुई हैं, वहीं कई जगहो पर गरबा का आयोजन भी किया जा रहा है. बता दें कि नवरात्री के अवसर पर गुजरात में पारंपरिक गरबा की धूम रहती है. यहां के कई शहरों में सामूहिक रूप से गरबा का आयोजन किया जाता है. पुरुष और महिलाओं के अलावा बच्चे और बुजुर्ग भी गरबा का आनंद लेते हैं. इस दौरान परंपरा और संस्कति का मनमोहक रुप देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही सुंदर नजारा सूरत में भी देखने को मिला. यहां पर महिलाएं सिर पर कलश लिए गरबा करती नजर आईं.

गुजरात में लोकप्रिय है गरबा 

नवरात्रि के पावन पर्व पर महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक परिधान पहन कर गरबा के आयोजन स्थल पर पहुंचते हैं और एक दूसरे के साथ डांडिया खेलते हुए इस त्योहार का आनंद उठाते हैं. गरबा का त्योहार गुजरात में काफी लोकप्रिय है और नवरात्रि पर इसकी धूम रहती है. देश के अन्य हिस्सों में जहां भी गुजराती समाज के लोग रहते हैं वहां पर गरबा का आयोजन जरूर होता है. वहीं मुंबई में भी हर वर्ष कई ईलाकों में गरबा का आयोजन किया गया है.

सिर पर मटका रख झूमती दिखीं महिलाएं

नवरात्री के उत्सव पर गुजरात के सूरत में महिलाओं ने सिर पर मटका रखकर पारंपरिक गरबा किया. यह काफी कठिन होता है कि सिर पर तीन-तीन मटके रखें हों और नृत्य किया जाए. वहीं इन मटकों को काफी खूबसूरती से सजाया गया था. गुजरात के पारंपरिक गाने पर महिलाएं गरबा के दौरान नृत्य करती हुई दिखीं. इस पारंपरिक गरबा नृत्य में सभी आयु वर्ग की महिलाएं शामिल थीं.

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023, रविवार से हो चुकी है. जो कि 23 अक्टूबर 2023, सोमवार के दिन नवमी पर खत्म होगी. इन 9 दिनों में गरबा स्थल पर गरबा खेला जाता रहेगा.

इसे भी पढ़ें: UP News: मेरठ की साबुन फैक्ट्री में विस्फोट होने से 4 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव कार्य में जुटी पुलिस

सूरत में नवरात्रि की धूम

सूरत में हर साल धूमधाम से नवरात्रि मनाई जाती है. शहर में नवरात्रि पर गरबा खेलने के लिए कई बड़े आयोजन किए जाते हैं. गरबा आयोजन स्थलों और शहर में शहर में महिला सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी है. पुलिस ने इसके लिए एंटी रोमियो कोड टीम भी बना रखी है.

Rohit Rai

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

13 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

17 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

26 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

43 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

53 minutes ago