यूपी कैडर के आईपीएस बीपी सिंह
1964 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के बेहद तेज-तर्रार IPS अधिकारी भारत प्रसाद सिंह (बीपी सिंह) का सोमवार को बेंगलुरु में निधन हो गया. आईपीएस भारत प्रसाद सिंह 83 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बेंगलुरु में ही किया जा रहा है. सीनियर आईएएस राकेश सिंह के पिता IPS बीपी सिंह के निधन पर कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है.
मूलत: बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले बीपी सिंह को उनकी दिलेर और शानदार पुलिसिंग के लिए जाना जाता है. वे आगरा, बनारस और अलीगढ़ जैसे जिलों के एसएसपी भी रहे.
वह करीब 7 वर्षों तक गोरखपुर के डीआईजी भी रहे, जहां उनके शानदार कार्यों के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है. इसके अलावा, वे इलाहाबाद जोन के आईजी, डीजी पीएसी और डीजी रेलवे के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के चंबल क्षेत्र से डकैतों का सफाया करने का श्रेय भी बीपी सिंह को ही जाता है. उन्होंने चंबल क्षेत्र को डकैतों के आतंक से मुक्त कराने में बड़ी भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें: जब 9 गोलियां लगने के बाद भी पोस्टमार्टम हाउस से जिंदा लौट आया था मुन्ना बजरंगी, UP STF से हुई थी मुठभेड़
उनके परिवार में दो बेटे मुकेश सिंह और राकेश सिंह व एक बेटी हैं. बता दें कि राकेश सिंह 1989 बैच के कर्नाटक कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…