Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीनियर IAS राकेश सिंह के पिता और यूपी कैडर के IPS बीपी सिंह का बेंगलुरु में निधन

उत्तर प्रदेश के चंबल क्षेत्र से डकैतों का सफाया करने का श्रेय भी बीपी सिंह को ही जाता है.

IPS bp singh

यूपी कैडर के आईपीएस बीपी सिंह

1964 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के बेहद तेज-तर्रार IPS अधिकारी भारत प्रसाद सिंह (बीपी सिंह) का सोमवार को बेंगलुरु में निधन हो गया. आईपीएस भारत प्रसाद सिंह 83 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बेंगलुरु में ही किया जा रहा है. सीनियर आईएएस राकेश सिंह के पिता IPS बीपी सिंह के निधन पर कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है.

मूलत: बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले बीपी सिंह को उनकी दिलेर और शानदार पुलिसिंग के लिए जाना जाता है. वे आगरा, बनारस और अलीगढ़ जैसे जिलों के एसएसपी भी रहे.

वह करीब 7 वर्षों तक गोरखपुर के डीआईजी भी रहे, जहां उनके शानदार कार्यों के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है. इसके अलावा, वे इलाहाबाद जोन के आईजी, डीजी पीएसी और डीजी रेलवे के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के चंबल क्षेत्र से डकैतों का सफाया करने का श्रेय भी बीपी सिंह को ही जाता है. उन्होंने चंबल क्षेत्र को डकैतों के आतंक से मुक्त कराने में बड़ी भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: जब 9 गोलियां लगने के बाद भी पोस्टमार्टम हाउस से जिंदा लौट आया था मुन्ना बजरंगी, UP STF से हुई थी मुठभेड़

उनके परिवार में दो बेटे मुकेश सिंह और राकेश सिंह व एक बेटी हैं. बता दें कि राकेश सिंह 1989 बैच के कर्नाटक कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital