Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उपचुनाव में सपा के गढ़ में सेंध लगाने वाले निरहुआ को धर्मेंद्र से मिल रही है कड़ी टक्कर, आखिर किस पर बरसेगी आजमगढ़ की कृपा? जानें प्रचार में सबसे अधिक किसने बहाया रुपया

Azamgarh: निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को 95 लाख रुपये तक खर्च करने की सीमा निर्धारित की है.

Dinesh lal nirahua-Dharmendra Yadav

निरहुआ-धर्मेंद्र यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Azamgarh Lok Sabha Elections-2024: आज लोकसभा चुनाव- 2024 के छठे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. सपा का गढ़ रही आजमगढ़ की सीट भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी गायक-अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की वजह से चर्चा में है. उपचुनाव में उन्होंने सपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए जीत हासिल की थी. तो वहीं अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या इस बार उनके ऊपर यहां की जनता अपनी कृपा बरसाएगी?

फिलहाल उनके चुनाव प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव के साथ ही भोजपुरी स्टार आम्रपाली दूबे, नीलम गिरी, अक्षरा सिंह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. इसके अलावा निरहुआ के लिए भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े अरविंद अकेला ‘कल्लू’, रितेश पांडेय, संजय पांडेय और मनोज टाइगर उर्फ बताशा चाचा भी रोड शो में हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा में डेरा का आशीर्वाद किस राजनीतिक दल को देगा उड़ान? सिर तो यहां सबके झुके

फिर भी कहा जा रहा है कि उनको सपा के धर्मेंद्र यादव से कड़ी टक्कर मिल रही है. तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ से अधिक रुपया खर्च किया है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के सामने निरहुआ हार गए थे. हालांकि भाजपा ने यहां पर यादव वोटर्स में सेंध लगाने के लिए पूरी रणनीति के साथ काम किया है. कई महीनों से मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव यहां का लगातार दौरा कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यहां पर मुस्लिम वोटर्स हमेशा से मुलायम परिवार के साथ रहा है. तो अब देखना ये है कि इस बार निरहुआ भाजपा की उम्मीद पर कितना खरे उतरते हैं?

वोटिंग के बीच धर्मेंद्र यादव का बड़ा बयान

बता दें कि आजमगढ़ में 6 घंटे में 37 प्रतिशत वोटिंग हुई है. तो वहीं वोटिंग शुरू होने के एक घंटे बाद ही धर्मेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि एकतरफा समर्थन इंडिया गठबंधन को जा रहा है. 4 जून को हमारी सरकार बनने जा रही है. भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है. बता दें कि धर्मेंद्र अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं. हालांकि उन्होंने वोटिंग के दौरान स्लो वोटिंग का आरोप लगाया है.

जानें किसने कितना किया खर्चा

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को 95 लाख रुपये तक खर्च करने की सीमा निर्धारित की है. मीडिया सूत्रों की मानें तो आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव खर्च करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे निकल गए हैं. उन्होंने 4341447 रुपए खर्च किए हैं तो वहीं निरहुआ ने 4193513 रुपए खर्च किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital