शिवसेना नेता (उद्धव ठाकरे गुट) संजय राउत (फोटो ANI)
चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद शनिवार (26 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर से संबोधित करते हुए ऐलान किया कि जिस जगह पर लैंडर विक्रम उतरा था उसे शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. इसके साथ ही चंद्रयान-2 जहां पहुंचा था उसे तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. पीएम मोदी की इस घोषणा के अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है.
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसको लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस जगह पर चंद्रयान-3 उतरा उस जगह का नाम विक्रम सारा भाई के नाम पर होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि हम भी हिंदुत्व के समर्थक हैं, लेकिन विज्ञान के ऊपर किसी भी धर्म का ठप्पा लगाना उचित नहीं है. संजय राउत ने आगे कहा कि बीजेपी इसके अलावा कुछ नहीं कर सकती है.
शिवसेना सांसद ने कहा, मेरे हिसाब से उस जगह का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर होना चाहिए. आज पंडित जवाहर लाल नेहरू और साराभाई जैसे लोगों की वजह से हम चांद पर पहुंचे हैं. ये उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है. संजय राउत ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि विक्रम साराभाई को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन बीजेपी की आदत है कि हर चीज में हिंदुत्व करना है. हम भी हिंदुत्व के पैरोकार हैं, लेकिन साइंस के ऊपर धर्म को थोपना ठीक नहीं.
-भारत एक्सप्रेस
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…