Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3: ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ का शिवसेना ने किया विरोध, संजय राउत बोले- बीजेपी को हर जगह हिंदुत्व करना है, विक्रम साराभाई…

चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद शनिवार (26 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की.

Sanjay raut

शिवसेना नेता (उद्धव ठाकरे गुट) संजय राउत (फोटो ANI)

चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद शनिवार (26 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने इसरो के कमांड सेंटर से संबोधित करते हुए ऐलान किया कि जिस जगह पर लैंडर विक्रम उतरा था उसे शिवशक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. इसके साथ ही चंद्रयान-2 जहां पहुंचा था उसे तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. पीएम मोदी की इस घोषणा के अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है.

विक्रम सारा भाई के नाम पर उस जगह का नाम- राउत

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसको लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस जगह पर चंद्रयान-3 उतरा उस जगह का नाम विक्रम सारा भाई के नाम पर होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि हम भी हिंदुत्व के समर्थक हैं, लेकिन विज्ञान के ऊपर किसी भी धर्म का ठप्पा लगाना उचित नहीं है. संजय राउत ने आगे कहा कि बीजेपी इसके अलावा कुछ नहीं कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: शरद पवार की बातें ‘INDIA’ गठबंधन की बढ़ा रही टेंशन, अब अजित पवार को माना अपना नेता… और कह डाली ये बड़ी बात

बीजेपी की आदत है कि हर चीज में हिंदुत्व करना है- राउत

शिवसेना सांसद ने कहा, मेरे हिसाब से उस जगह का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर होना चाहिए. आज पंडित जवाहर लाल नेहरू और साराभाई जैसे लोगों की वजह से हम चांद पर पहुंचे हैं. ये उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है. संजय राउत ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि विक्रम साराभाई को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन बीजेपी की आदत है कि हर चीज में हिंदुत्व करना है. हम भी हिंदुत्व के पैरोकार हैं, लेकिन साइंस के ऊपर धर्म को थोपना ठीक नहीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital