देश

MP Election 2023: “कांग्रेस ने साइकिल छीनी, हम स्कूटी दे रहे हैं”, शिवराज सिंह बोले- बच्चों के सपनों को मरने नहीं दूंगा

Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने श्योपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, तो वहीं लोगों से कहा कि हर 25-30 गांवों के बीच में एक स्कूल बनाया जाएगा. आने-जाने के लिए बस का किराया भी मामा भरेंगे. छात्र जब अच्छे नंबर लाएंगे तो उन्हें स्कूटी दी जाएगी. लैपटॉप पहले से दिया जा रहा है. कांग्रेस ने तो साइकिल भी छीन ली थी.

“बच्चों के सपनों को मरने नहीं दूंगा”

शिवराज सिंह चौहान ने विजयपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हम अच्छे अंक लाने वालों को लैपटॉप देते हैं और ज्यादा अच्छे अंक लाए तो स्कूटी देंगे. कांग्रेस ने तो साइकिल भी छीन ली. जैसे माता-पिता कहते हैं की पढ़ लो बेटा चॉकलेट देंगे वैसे मैं स्कूटी दूंगा, ताकि बच्चों को पढ़ने की प्रेरणा मिले और वो आगे बढ़ें. बच्चों के सपनों को मरने नहीं दूंगा. इस बार हमने तय कर लिया है कि प्रत्येक परिवार में एक रोजगार दिया ही जाएगा.”

यह भी पढ़ें- “चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?”, स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया आपत्तिजनक बयान, प्रमोद कृष्णम बोले- उनके मुंह में…

“स्कूलों की फीस मामा भरेगा”

सीएम चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि बच्चों के माता-पिता भी सुन लें, यह शिव संकल्प है, किसी भी गरीब किसान के बेटा-बेटी हों, वो मेरे भांजा-भांजी लगते हैं. बिना किसी भेदभाव के सभी बच्चे मेरे हैं. बिनी किसी शुल्क के मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग और कानून की पढ़ाई के अलावा उच्च शिक्षा के लिए किसी भी संस्थान में दाखिला लेने के लिए गार्जियन फीस नहीं भरेगा, ये मामा (Shivraj Singh Chauhan) भरेगा.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार हर परिवार में एक रोजगार देगी. कोई भी बेरोजगारी से परेशान नहीं होगा. जिनके पास घर नहीं हैं उन्हें पक्के आवास दिए जाएंगे. इसके साथ ही बिजली का जो बिल बढ़ेगा उसे भी मामा भरेगा. किसानों पर दर्ज किए गए सारे मामले वापस लिए जाएंगे.

कांग्रेस मुझसे बहुत परेशान है- सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ” कांग्रेस मुझसे बहुत परेशान है. ये लोग रोज मुझे गाली देते हैं. मैडम प्रियंका गांधी मुझे कंस मामा कहती हैं, इसलिए उनसे पूछना चाहता हूं कि तुमने देखा है कंस मामा क्या होता है? जिसके दिल में दो-दो मामा का प्यार होता है वही मामा होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

41 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

45 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

53 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

58 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

1 hour ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

1 hour ago