ऋषि सुनक और सुएला ब्रेवरमैन
Britain: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन बर्खास्त कर दिया है. सुएला ने पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत अधिक उदार होने का आरोप लगाया था. हालांकि, सरकार का कहना है कि ब्रेवरमैन ने सोमवार को कैबिनेट फेरबदल के तहत अपना पद छोड़ दिया है! सुनक पर ब्रेवरमैन को बर्खास्त करने का दबाव बढ़ रहा था. गौरतलब है कि ब्रेवरमैन ने इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने बाद लंदन में होने वाले प्रदर्शनों से सख्ती से नहीं निपटने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मेट्रोपॉलिटन सिटी पुलिस पर निशाना साधा था.
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन को डाउनिंग स्ट्रीट की ओर जाते देखा गया, जिससे अटकलें तेज हो गईं कि वह मौजूदा कैबिनेट फेरबदल में नए विदेश मंत्री का पद संभाल सकते हैं. बता दें कि यह कदम लंदन पुलिस पर फिलिस्तीन समर्थक होने का आरोप लगाते हुए लिखे गए एक लेख को लेकर कई दिनों के तनाव के बाद उठाया गया है. शुरुआत में, सुनक ने सुएला का समर्थन करने का फैसला किया था. उनके कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा था कि प्रधानमंत्री को “उन पर पूरा भरोसा है” लेकिन उन्हें उनकी टिप्पणियां मंजूर नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मौलाना रहीमुल्ला तारीक की गोली मारकर हत्या, भारत विरोधी रैली में जाते समय हमलावरों ने मौत के घाट उतारा
बता दें कि ब्रेवरमैन ने पिछले हफ्ते शनिवार को हुए एक मार्च को संभालने के पुलिस के तरीके पर हमला करते हुए एक लेख प्रकाशित करके सुनक सरकार पर फिलिस्तीन के समर्थकों पर नरमी से पेश आने की बात कही थी. आलोचकों ने कहा कि उनके बयान ने तनाव बढ़ाने और दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों को लंदन की सड़कों पर उतरने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद की. बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. अब तक इस युद्ध में 10000 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं युद्ध को लेकर दुनिया भर के देश दो धड़े में बंटे हैं. वहीं फिलिस्तीन के समर्थन में पिछले दिनों ब्रिटेन के सड़कों पर लोग उतर आए थे. इस दौरान पुलिस ने नरमी से प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया था. इसके बाद सुएला ने पोस्ट करके पुलिस पर उदार होने का आरोप लगाया था.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…