Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?”, स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया आपत्तिजनक बयान, प्रमोद कृष्णम बोले- उनके मुंह में…

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की है.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की है. स्वामी प्रसाद मौर्या ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिसमें वह अपनी पत्नी को टीका लगाते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट में उन्होंने मां लक्ष्मी को लेकर कहा कि आज तक दुनिया में दस हाथ, बीस हाथ और हजार हाथों वाला बच्चा पैदा नहीं हुआ है, फिर चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती हैं?

मां लक्ष्मी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

स्वामी प्रसाद ने जिन तस्वीरों को X पर पोस्ट किया है, उसमें वह अपनी पत्नी को टीका लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है कि ” पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है.”

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

स्वामी प्रसाद मौर्या का ये कोई पहला विवादित बयान नहीं है, इससे पहले भी मौर्या रामचरितमानस पर टिप्पणी करने के अलावा सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं. रामचरितचमानस की प्रतिया जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्या को सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी लग चुकी है.

यह भी पढ़ें-Assembly Election: “कमलनाथ की चक्की में कांग्रेस और कांग्रेसी दोनों पिस रहे हैं”, सीएम शिवराज बोले- बहनों को देंगे 3000 हजार रुपये

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर की थी टिप्पणी

हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्या ने अयोध्या में रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कहा था कि ये सिर्फ लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि सरकार अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का ढोंग रचकर युवाओं और देश को ठगने का काम कर रही है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया पलटवार

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखा पलटवार किया है. प्रमोद कृष्णम ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि ” सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के मुंह में बवासीर हो गया है. उन्हें इलाज की जरूरत है. मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहूंगा कि उनके बोलने पर बैन लगा दें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital