देश

MP Election: पांच साल में घटी शिवराज की संपत्ति, नहीं है खुद की कार, सीएम से ज्यादा अमीर हैं पत्नी साधना सिंह

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शोर जारी है. उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं. इन सबके बीच 30 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई. अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नामांकन किया. शिवराज सिंह ने अपनी परंपरागत सीट बुधनी से एक बार फिर से नामांकन भरा है. नामांकन के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. जिसमें उनकी संपत्ति 2018 के मुकाबले कम हो गई है. वहीं पत्नी साधना सिंह के पास शिवराज से ज्यादा संपत्ति है.

शिवराज से ज्यादा पत्नी साधना के पास संपत्ति

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की बुधनी सीट से पर्चा दाखिल किया है. इस सीट से शिवराज सिंह चौहान पांच बार विधायक रह चुके हैं. इसलिए इस सीट को उनकी परंपरागत सीट कही जाती है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शिवराज सिंह ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास एक करोड़ 10 लाख रुपये नकद है. वहीं पत्नी साधना सिंह के पास 1 करोड़ 15 लाख रुपये हैं. शिवराज सिंह के तीन अलग-अलग बैंक खातों में 92 लाख 79 हजार 104 रुपये जमा हैं. वहीं साधना सिंह के चार बैंक खातों में 71 लाख 87 हजार 544 रुपये हैं.

सीएम के पास खुद का वाहन नहीं

हलफनामे में चौहान ने आगे बताया कि उनके पास खुद का कोई वाहन नहीं है. हालांकि उनकी पत्नी साधना के पास एक अंबेसडर कार है. शिवराज सिंह के पास 96 ग्राम सोना है, इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 535 ग्राम सोना और गहने हैं. सीएम शिवराज के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी है.

यह भी पढ़ें- MP Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कर दिया बड़ा खेल! नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी को ज्वॉइन करा दी बीजेपी

शिवराज के पास 1,59,35,000 रुपए की कृषि भूमि है. जबकि उनकी पत्नी के पास 3,30,00,000 रुपए की कृषि भूमि है. शिवराज के पास विदिशा और जैत गांव में अचल संपत्ति है. जिनकी कीमत 51,25,000 रुपए है.

2 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति

शिवराज के पास कुल 2 करोड़ 10 लाख मूल्य की अचल संपत्ति (जमीन/बिल्डिंग) है, जबकि पत्नी साधना सिंह के पास 4 करोड़ 32 लाख की अचल संपत्ति है. शिवराज पर कुल 2 लाख 14 हजार रुपए की देनदारी है, जबकि पत्नी साधना सिंह पर 66,58,251 रुपए की देनदारी है. शिवराज के पास 3,21,80,282 रूपये की कुल सम्पत्ति है. जबकि पत्नी साधना के पास 5,41,14,644 रुपए की कुल संपत्ति है.

17 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि MP में 230 विधानसबा सीटें हैं. 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव का मतदान होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर थी. 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है. मतदान के बाद 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रैफिक चालान के नए नियमों से भड़के दिल्ली के वकील, 21 सितंबर को करेंगे पूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन

संशोधित मोटर व्हीकल नियमों के तहत ट्रैफिक चालानों का निपटारा एसडीएम और अन्य अधिकारियों को…

2 minutes ago

सूखी लकड़ी को काटने से पहले पिता करते थे नमन, राष्ट्रपति मुर्मू ने सुनाया बचपन का किस्सा

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बचपन की स्मृति साझा करते हुए बताया कि…

4 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल कल पहुंचेंगे अयोध्या, करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल मंगलवार को अयोध्या…

9 minutes ago

‘छात्रों की गूंज’ में उड़ा PM का मजाक? NDA का करारा हमला, विपक्ष का जवाब- ‘मुद्दों से भाग रही BJP’

Rahul Gandhi PM Modi Mimicry Row: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की नकल करने पर…

14 minutes ago

2011 का मुरादाबाद कांड याद दिलाकर भड़के BJP सांसद बृज लाल, बोले- अखिलेश सरकार ने बचाए थे दंगाई

पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते…

25 minutes ago

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत!’: सीबीएसई के टॉकाथॉन में पीएम मोदी के विजन की गूंज, ट्रेंड हुआ #CBSETalkathon

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए…

31 minutes ago