ICC World Cup 2023

World Cup में जो कभी नहीं हुआ, वो 2023 में हो गया, एक दिन में बने दो नए रिकॉर्ड

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कई रिकॉर्ड्स बन रहे हैं. प्रत्येक मुकाबले के साथ पुराने आंकड़े बदलते जा रहे हैं. सोमवार को हुए टूर्नामेंट का 30 वां मैच काफी खास रहा. पुणे में खेले गए अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले के नतीजे ने वर्ल्ड कप को और खास बना दिया. मैच के परिणाम आने के बाद दो कमाल हो गया. इसके तहत ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी वर्ल्ड कप में टॉप आठ टीम के खिलाफ कमजोर टीमें चार मैचों में जीत दर्ज की हो. वहीं अफगानिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसमें वर्ल्ड कप के एक टूर्नामेंट में तीन फुल मेंबर देशों को करारी शिकस्त दी है.

प्रत्येक मैच में बन रहे नए रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप 2023 में अभी 19 मुकाबले और शेष बचे हैं, ऐसे में आने वाले मैचों में कई और रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं. अफगानिस्तान टीम की बता करें तो फिलहाल वो आईसीसी रैंकिंग में 9वें स्थान पर है, लेकिन मौजूदा वर्ल्ड कप में वो अपने से ऊपर की तीन टीमों को हरा चुका है. इसकी शुरुआत इंग्लैंड के साथ हुई. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को हराया और फिर कल के मैच में श्रीलंका को हराकर तीसरी जीत दर्ज की.

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

सबसे खास बात ये है कि अफगानिस्तान ने जिन तीन टीमों को हराया है, वो सभी वर्ल्ड चैंपियन हैं. इंग्लैंड पिछले वर्ल्ड कप की विजेता है. वहीं पाकिस्तान ने 1992 में और श्रीलंका ने 1996 में खिताब जीता था. इस तरह से अफगानिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने फुल मेंबर देश को एक ही टूर्नामेंट में हराया हो. अभी अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है, ऐसे में अफगानिस्तान को इस टीम को भी मात देने का बेहतरीन मौका है.

वर्ल्ड कप में जीते लगातार दो मैच

वर्ल्ड कप 2023 ऐसा पहला टूर्नामेंट है, जिसमें टॉप की आठ टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश में से चार टीमों को हार मिली है. नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को बड़ा उलटफेर करते हुए हरा दिया. इधर, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और अब श्रीलंका को हरा दिया. अफगानिस्तान टीम की बात करें तो वह वर्ल्ड कप में पहली बार तीन और लगातार दो मैच में जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- AFG vs SL: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने दर्ज की तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

2019 में नहीं मिली थी एक भी जीत

इससे पहले वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के नाम एक जीत दर्ज था, जो साल 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ आई थी. 2019 के वर्ल्ड कप में अफगान टीम को एक भी जीत नहीं मिली थी. फिलहाल इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को तीन मैच और खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और  नीदरलैंड्स  के खिलाफ मैच में उसके पास आंकड़े सुधारने का बेहतरीन मौका रहेगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

19 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

32 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago