देश

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 3200 करोड़ रुपये से अधिक का जमा किया चंदा, अब एफसीआरए के लिए किया आवेदन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. तो वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी भी जोरों पर है. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है. जनवरी के महीने की तीन तारीख भी कार्यक्रम को लेकर घोषित कर दी गई हैं. इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एफसीआरए को लेकर मंजूरी मांगी है. ताकि विदेशों में मिलने वाले दान को एकत्र कर लाया जा सके.

इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गिरि महाराज ने मीडिया को जानकारी दी है कि, ट्रस्ट ने अब तक देश भर के व्यक्तियों और संगठनों से 3200 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा जमा किया है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, विदेश में रहने वाले लोगों ने वहां दान एकत्र किया है लेकिन हमने उसे अभी स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने आगे बताया कि, इस दान को प्राप्त करने के लिए हमने एफसीआरए ( विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम) के तहत अनुमति के लिए आवेदन किया है.  सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि, विभिन्न देशों में लोगों द्वारा जमा किए गए चंदे को स्वीकार करने के लिए जो विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम के तहत अनुमति के लिए आवेदन किया है, उसको लेकर ये भरोसा है कि जल्द ही इसकी अनुमति मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें- राजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग मामले में ‘गदर-2’ से निकली आगे, ऑफिस से लोगों को मिली छुट्टी

वहीं बता दें कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर तेजी से आकार ले रहा है. हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 21, 22 और 23 जनवरी 2024 की तारीख को लेकर घोषणा की थी. इसी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले भक्तों को करीब एक महीने तक मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने की योजना बनाई ट्रस्ट ने बनाई है. मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अगस्त 2020 में राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’ किया था और इसी के बाद से निर्माण कार्य शुरू हुआ था और अब मंदिर निर्माण कार्य तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है और अपने अंतिम रूप में पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं भक्त भी राम मंदिर निर्माण कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago