बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे
No Confidence Motion: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा जारी है. इस चर्चा के दौरान लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमने पहले सुना था कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए वे आएंगे, लेकिन वे नहीं आए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद वे देर से उठे होंगे.
निशिकांत दुबे ने कहा, “ये अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. ये क्यों लाया गया है? सोनिया जी (गांधी) यहां बैठी हैं. मुझे लगता है कि उन्हें दो काम करने होंगे- बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट है. यही इस प्रस्ताव का आधार है.” भाजपा सांसद ने ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया, जिसके बाद उनकी सदस्यता बहाल की गई. उन्होंने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है, स्थगन आदेश दिया है. वे कह रहे हैं कि वे माफी नहीं मांगेंगे. दूसरी बात, वे कहते हैं ”मैं सावरकर नहीं हूं”- आप कभी सावरकर नहीं हो सकते.”
वहीं इसके पहले, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और ‘डबल इंजन’ सरकार पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया. गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया ताकि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मौनव्रत’ तोड़ा जा सके.
ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A गठबंधन पर बीजेपी का तंज, वीडियो जारी कर कहा- नाम बदलने से काम नहीं बदलता…अपनी हरकतें ठीक करो
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…