देश

Sikkim Soldierathon: ‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ ने सेना के साथ सिक्किम में कराया सबसे बड़ी दौड़ का आयोजन

Sikkim Soldierathon 2024: ‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ ने भारतीय सेना की पूर्वी कमान और त्रिशक्ति कोर के साथ पूर्वोत्‍तर के राज्‍य सिक्किम में Sikkim Soldierathon का आयोजन करवाया. पलज़ोर स्टेडियम में हुआ यह ‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ का सिक्किम में पहला आयोजन था, जिसमें 1600 से ज़्यादा धावकों ने हाफ मैराथन, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर तक की दौड़ में हिस्सा लिया.

आयोजकों ने बताया कि Sikkim Soldierathon सिक्किम राज्य की अब तक की सबसे बड़ी दौड़ है. इस दौड़ का बड़ा मकसद यह था कि भारतीय सेना और ‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ सिक्किम को पूरे देश में स्पोर्ट्स टूरिज्म के लिए तैयार करना चाहते हैं ताकि पूरे देश के लोगों को सिक्किम की ख़ूबसूरती, संस्कृति ,सभ्यता और ऐतिहासिक धरोहर का मालूम चल सके.

1600 से ज़्यादा धावकों ने हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया.

22 राज्यों के मैराथन धावकों ने लिया दौड़ में हिस्‍सा

Sikkim Soldierathon में देश के 22 राज्यों के 129 शहरों से मैराथन धावक दौड़ने आये. मैराथन का फ्लैग ऑफ मेजर जनरल अमित खबतियाल ने किया.

फ्लैग ऑफ में उनके साथ ‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ की संस्थापक शिल्पा भगत, मैराथन मैन अमर सुब्बा, द्रोणाचार्य अवार्डी संध्या गुरुंग, ब्रिगेडियर नागराजन और मृदुला अग्रवाल मौजूद रहे. मेजर जनरल अमित खबतियाल ने सभी धावकों का स्वागत करते उनसे खेल भावना को जीवन में शामिल करने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि सेना हर वक्त सिक्किम और देश के हर खिलाड़ी के साथ है.

फिट इंडिया के सपने को साकार कर रहे हम: शिल्पा

‘फिटिस्तान – एक फिट भारत’ की संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिल्पा भगत ने कहा कि हमारा समूह भारतीय सेना के साथ मिलकर PM नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है. उन्‍होंने राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना के अतुलनीय सहयोग की भी सराहना की.

Run For Sikkim – Run With Soldiers

इस दौड़ का टैग लाइन Run For Sikkim – Run With Soldiers रखा गया, जिसको स्थानीय लोगों ने बहुत पसंद किया. दौड़ के बाद भारतीय सेना के जवानों और सिक्किम टूरिज्म विभाग की ओर से खुकरी, भांगड़ा , मराठी मर्दानी और गटका नृत्य का प्रदर्शन किया गया.

सोल्जरथॉन के संस्थापक मेजर सुरेंद्र पूनिया ने इस मौके पर NSS के वालंटियरस, सिक्किम प्रशासन का शुक्रिया अदा किया. सोल्जरथॉन की स्थापना मेजर सुरेंद्र पूनिया ( विशिष्ट सेवा मेडल) ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के गाइडेंस में की थी, जो आज सैनिकों के सम्मान में होने वाली देश की सबसे बड़ी मैराथन है.

यह भी पढिए: Mumbai Kargil Soldierathon: कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर ‘फिटिस्तान-एक फिट भारत’ ऐसे देगा वीरों को श्रद्धांजलि, आप भी लीजिए हिस्‍सा

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

5 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

15 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

23 minutes ago

गेमिंग कंट्रोलर से तबाह होंगे ईरानी ड्रोन! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका ने उतारे ‘अदृश्य’ लेजर हथियार

US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…

33 minutes ago

IRDAI के एक ड्राफ्ट से पॉलिसीबाजार को बड़ा झटका, एक दिन में ₹31 हजार करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ

Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…

34 minutes ago

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका शर्मसार, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, चिराग भी नाराज

Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…

41 minutes ago