लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने के लिए खाते हैं प्रोटीन तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं इन बीमारियां का शिकार, जानें एक्सपर्ट से

Side Effects Of Protein Powder: आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. बीमारियों से बचने के लिए डाइट पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है. प्रोटीन भी शरीर के लिए बेहद जरूरी है. डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा न होने पर सप्लीमेंट के सहारे प्रोटीन की मात्रा पूरी करने की सलाह दी जाती है.

ऐसे में लोग जिम जाते हैं या फिर बॉडी बनाते हैं उन्हें प्रोटीन की अधिक मात्रा की जरूरत होती है. ऐसे में लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं. हाल ही में एक्सपर्ट ने प्रोटीन पाउडर को लेकर जरूरी बात कही है. आइए जानते है एक्सपर्ट ने प्रोटीन पाउडर के सेवन को लेकर क्या सलाह दी है.

प्रोटीन पाउडर के सेवन को लेकर एक्सपर्ट की राय

जिन लोगों को बॉडी बनाने का शौक होता है वहीं लोग सबसे ज्यादा प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं. इसके अलावा कुछ लोग तो बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के ही प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करने लग जाते हैं. युवाओं में प्रोटीन पाउडर का क्रेज तेजी से बढ़ा है. ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इस बीच एक्सपर्ट ने प्रोटीन पाउडर का सेवन करने को लेकर एक बड़ी बात कही है. मस्क्यूलर बॉडी बनाने के चक्कर में प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट का सेवन सेहत के लिए बहुत गंभीर हो सकता है. साथ ही साथ आपकी किडनी पर भी असर पड़ सकता है.

क्या कहते हैं डॉक्टर

प्रोटीन पाउडर को लेकर डॉक्टर ने भी सलाह दी है कि प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से फायदे कम और नुकसान ज्यादा होता है. प्रोटीन पाउडर में शुगर अधिक होता है जो शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. प्रोटीन सप्लीमेंट को पचाना भी हर इंसान के लिए आसान नहीं है. कुछ लोग अधिक मात्रा में इसका सेवन कर लेते हैं. लेकिन इससे किडनी के फंक्शन पर असर पड़ सकता है. जो लोग जिम करते हैं उनको भी बिना डॉक्टर की सलाह के प्रोटीन पाउडर का सेवन नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:Mother’s Day Special: अपनी मां के साथ घर बैठे मनाएं मदर्स डे, देखें उनपर बनी ये 7 फिल्में, हो जाएंगे इमोशनल

बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

एक्सपर्ट के मुताबिक, प्रोटीन पाउडर का सेवन करने वाले लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन हड्डियों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. इसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और इससे जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

7 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

40 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

53 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago