देश

“गुलामों तुम्हारी ‘अम्मा’ कहां से आईं”, AIMIM नेता अकबरुद्दीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Akbaruddin Owaisi On Congress:  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना में भी सियारी पारा चरम पर है. राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. AIMIM के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी इटली और रोम से आए नेताओं पर निर्भर है. इतना ही नहीं AIMIM के विधायक ने कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी की ईमानदारी पर भी सवाल उठाए है.

रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़के अकबरुद्दीन

अकबरुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि हम महाराष्ट्र से आए हैं और हम बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि मैं कांग्रेस के गुलामों से पूछना चाहता हूं कि तुम्हारी अम्मा (सोनिया गांधी) कहां से आई हैं. अकबरुद्दीन ने कहा कि रेवंत रेड्डी पहले आरएसएस के लिए काम करते थे. फिर उन्होंने तेलगु देशम पार्टी का दामन थाम लिया अब वो कांग्रेस के लिए काम करते हैं.

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने असदुद्दीन ओवैसी को पहाड़ी पर रहने वाला ‘निजाम’ बताया था. उन्होंने कहा था कि वह देखेंगे कि हैदराबाद संसदीय क्षेत्र किसका है. इसी के जवाब में अकबरुद्दीन ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर पलटवार किया.

यह भी पढ़ें: “लिपस्टिक, पाउडर और बॉब कट वाली पहुंच जाएंगी संसद “, मनोज झा के बाद अब RJD के इस नेता के बयान पर बवाल

अकबरुद्दीन ने आगे कहा कि सत्ता में जिस भी दल की सरकार है उसे AIMIM नेतृत्व की बात माननी ही होगी. उन्होंने कहा, “बीआरएस या कांग्रेस जो भी पार्टी तेलंगाना में सत्ता में है, उसे हमारे बात का पालन करना चाहिए और हम जो कहते हैं उसे सुनना चाहिए. वरना हम उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे.”

‘छेड़ोगे तो अकबरुद्दीन छोड़ने वालों में से नहीं’

AIMIM विधायक ने कहा कि सारे खिलाड़ी मैदान में आ गए हैं, अभी अकबरुद्दीन का आना बाकी है. छेड़ोगे तो अकबरुद्दीन छोड़ने वालों में से नहीं है. यह (रेवंत रेड्डी) कांग्रेस का बड़ा बना बैठा है, क्या यह कांग्रेस का था? कहां से आया? पहले आरएसएस में था, उसके बाद उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी में काम किया. अब इनके पास आया है.’

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

16 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

27 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

35 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

44 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

47 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

57 minutes ago