देश

लद्दाख में उपराज्यपाल ने किया द हिमालयन फिल्म कार्निवल का उद्घाटन, फिल्‍म इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्ट्स हुए शामिल

Ladakh News: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल बीडी मिश्रा ने आज द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल THFF 2023 के बहुप्रतीक्षित दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान सिंधु संस्कृति केंद्र में सीईसी लेह ताशी ग्यालसन, सलाहकार लद्दाख डॉ. पवन कोटवाल, आयुक्त सचिव पद्मा एंगमो, यूटी प्रशासन के सचिव, जिला अधिकारी और लद्दाख फिल्म इंडस्‍ट्री के सदस्य मौजूद रहे.

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) की ओर से बताया गया कि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के सहयोग से आयोजित 5दिवसीय कार्यक्रम नेटफ्लिक्स इंडिया के ‘जाने जान’ की स्क्रीनिंग के साथ शुरू हुआ. जो कि करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अभिनीत सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित और लद्दाखी लघु फिल्म, ‘लास्ट डेज़ ऑफ समर’, लद्दाखी फिल्म निर्माता स्टेंज़िन टैंकोंग द्वारा निर्देशित है.

यह भी पढ़िए: “विदेश दौरे का एजेंडा पूछते ही कैंसिल हो गया सीएम का दौरा”, आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला

उपराज्यपाल ने THFF 2023 के हिस्से के रूप में फिल्म निर्माता/फोटोग्राफर अचल मिश्रा द्वारा आयोजित फोटोग्राफी कार्यशाला की तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाले स्टालों का दौरा किया. जहां सभा को संबोधित करते हुए, उपराज्यपाल ने लद्दाख में इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन पर खुशी व्यक्त की और प्रयासों की सराहना की. इस अवसर पर, सितंबर महीने में आयोजित होने वाले लद्दाख के त्योहारों के कैलेंडर, “कार्निवल ऑफ लद्दाख” का भी अनावरण किया गया. आयुक्त सचिव पद्मा एंग्मो ने अपने भाषण में 2021 में अपने पहले संस्करण के बाद से द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की यात्रा के बारे में बात की.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

1 minute ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

18 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

34 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

49 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

1 hour ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

1 hour ago