Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

समाज को यह पसंद नहीं कि कोई अपना परिवार तोड़ दे; मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ: अजित पवार

Ajit Pawar: महज एक महीने में ये दूसरा मौका है जब अजित पवार ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि वे अपनी बहन के खिलाफ पत्नी को चुनावी मैदान में उतारकर गलती की है.

Ajit Pawar

एनसीपी नेता अजीत पवार (फोटो ट्विटर)

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का भावुक कर देने वाला बयान सामने आया है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने अजित पवार ने कहा कि समाज भी परिवार में दरार पसंद नहीं करता है. उन्होंने कहा कि कि उन्हें इस बात का अनुभव है. बता दें कि अजित पवार ने एक बार फिर बहन सुप्रिया के खिलाफ अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की गलती को स्वीकार किया है.

बहन के खिलाफ पत्नी को मैदान में उतारकर की गलती

एनसीपी नेता अजित पवार ने यह भी कहा कि उन्होंने इससे पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर ली है. महज एक महीने में ये दूसरा मौका है जब अजित पवार ने सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि वे अपनी बहन के खिलाफ पत्नी को चुनावी मैदान में उतारकर गलती की है. अजित पवार ने यह भी कहा है कि राजनीति घर में नहीं होनी चाहिए.

बता दें कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में डिप्टी सीएम अजित पवार जनसम्मान यात्रा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान अपने मंत्री और एनसीपी नेता धर्मरावबाबा आत्राम की बेटी को समझाने की कोशिश कर रहे थे. आत्राम की बेटी शरद पवार गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest