सोनिया गांधी और गिरिराज सिंह.
Sonia Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भर दिया है. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका भी मौजूद थीं. ऐसे में अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. सोनिया गांधी और कांग्रेस के इस फैसले के बाद यूपी की रायबरेसी सीट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि यदि सोनिया गांधी राज्यसभा चली जाती हैं तो यूपी की रायबरेली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा. बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है. जहां से गांधी परिवार जुड़ाव रहा है. सोनिया गांधी इस सीट से लगातार 4 बार सांसद रही हैं.
सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन को लेकर बीजेपी नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा- “कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी. लेकिन थक तो जरूर गई हैं. हमारी शुभकामना हैं कि वो राज्यसभा में आएं”.
बता दें कि राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं. यहां कांग्रेस पार्टी के मनमोहन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो जाएगा. इसके अलावा विधानसभा में भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी.
यह भी पढ़ें: यूपी से राज्यसभा के लिए भाजपा के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सीएम योगी समेत कई नेता रहे मौजूद
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…