Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन पत्र, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने दी ये शुभकामना

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरा है.

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी और गिरिराज सिंह.

Sonia Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भर दिया है. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका भी मौजूद थीं. ऐसे में अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि सोनिया गांधी अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. सोनिया गांधी और कांग्रेस के इस फैसले के बाद यूपी की रायबरेसी सीट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि यदि सोनिया गांधी राज्यसभा चली जाती हैं तो यूपी की रायबरेली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा. बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट है. जहां से गांधी परिवार जुड़ाव रहा है. सोनिया गांधी इस सीट से लगातार 4 बार सांसद रही हैं.

सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन को लेकर बीजेपी नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा- “कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी. लेकिन थक तो जरूर गई हैं. हमारी शुभकामना हैं कि वो राज्यसभा में आएं”.

बता दें कि राजस्थान में तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं. यहां कांग्रेस पार्टी के मनमोहन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो जाएगा. इसके अलावा विधानसभा में भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी.

यह भी पढ़ें: यूपी से राज्यसभा के लिए भाजपा के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सीएम योगी समेत कई नेता रहे मौजूद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital