खेल

IPL 2023: “इनकी हिम्मत कैसे हुई? लफंगे टाइप के…” IPL में भोजपुरी स्टार्स की कमेंट्री पर भड़कीं ‘यूपी में का बा’ फेम नेहा सिंह राठौर

IPL 2023: ‘यूपी में का बा’ गाने से मशहूर हुई लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने आईपीएल (IPL) में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की कमेंट्री कर रहे स्टार्स पर जमकर भड़ास निकाली हैं. दरअसल, इन दिनों भारत में आईपीएल चल रहा है, जिसका लुत्फ क्रिकेट प्रेमी उठा रहे हैं. साथ ही आईपीएल को मनोरंजक बनाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अब भोजपुरी समेत 12 स्थानीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जा रहा है. इस बीच नेहा सिंह राठौर को भोजपुरी कमेंट्री रास नहीं आ रही है. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट्री कर रहे कलाकारों पर भड़ास निकाली हैं.

जानी-मानी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने एक निजी मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा कि “मैं भोजपुरी में कमेंट्री सुन रही थी, मेरा दिमाग खराब हो गया. मैं हैरान थी कि भोजपुरी को इस तरह से कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं. पहले इन कलाकारों ने भोजपुरी गानों के जरिए बदनाम किया. अब कमेंट्री के माध्यम से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि “पहले इन्होंने अपने गानों में कहा कि लहंगा उठा द रिमोट से, कुर्ती के टूटल बा बटनवा” और अब कमेंट्री कर रहे हैं कि “धोनिया धोवता, गर्दा उड़ा दी गेनवा”

नेहा सिंह राठौर ने कहा कि जो लोग खुद को भोजपुरी का हितौषी बताने वालों से सवाल उठाते हुए पूछा कि “भाई आप लोग कहा हो ?”. उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि क्या आप लोगों को सत्ता की चाटुकारिता से फुर्सत नहीं मिल रही है. नेहा ने कहा कि भोजपुरी कमेंट्री में लफंगों वाली भाषा का प्रयोग किया जा रहा है.

एंकर के एक सवाल का जवाब देते हुए नेहा सिंह राठौर ने कहा कि “आईपीएल कमेंट्री के उन स्टार्स की एंट्री हो रही है जिन्हें भोजपुरी आती ही नहीं. उनसे दो लाइन भोजपुरी बुलवा लिजिए, वो लोग लफंगे टाइप के लोग हैं.”

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ‘जिया जवान जिया…लहि गईल-लहि गईल’…इस आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री ने उड़ाया गर्दा, सोशल मीडिया में मचा गदर!

गौरतलब है कि भोजपुरी में कमेंट्री के लिए पांच कमेंटेटर को चुना गया है. जिसमें बिहार के सीवान के रहने वाले सौरभ ऊर्फ रॉबिन सिंह, गोरखपुर से सांसद और एक्टर रवि किशन शामिल है. सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंट्री के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

37 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

41 minutes ago