Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Punjab News: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, सरकारी दफ्तर में घुसकर किया था हंगामा

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है. फिरोजपुर के जीरा विधानसभा से विधायक रह चुके कुलबीर सिंह जीरा को पुलिस ने उनके आवास से आज (17 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया.

कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार

कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है. फिरोजपुर के जीरा विधानसभा से विधायक रह चुके कुलबीर सिंह जीरा को पुलिस ने उनके आवास से आज (17 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया. कुलबीर सिंह जीरा पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी दफ्तर में धरना देने का आरोप है.

कांग्रेस के पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह जीरा आज खुद दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी गिरफ्तारी देने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने तड़के सुबह उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. कुलदीप सिंह जीरा पर आरोप है कि उन्होंने बीडीपीओ दफ्तर में जबरन घुसकर सरकारी काम में बाधा डाला. इसके साथ ही अपने समर्थकों के साथ उन्होंने दफ्तर के अंदर घरना लगाया था.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए कुलबीर सिंह जीरा

मिली जानकारी के मुताबिक, कुलदीप सिंह जीरा को मंगलवार को सुबह 4 बजे पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार किया. उसके बाद उन्हें करीब आधा घंटे तक सड़क पर घुमाया गया. उसके बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने कुलबीर सिंह जीरा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दें कि BDPO की शिकायत पर पुलिसे पूर्व विधायक जीरा पर FIR दर्ज की थी. वहीं पूर्व विधायक के समर्थकों ने गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया है. समर्थक फिरोजपुर स्थित सेंट्रल जेल के सामने धरना देने पहुंच गए हैं.

सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

BDPO की तरफ से दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि कुलबीर सिंह जारी बीडीपीओ के दफ्तर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. जहां उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया और दफ्तर के अंदर धरने पर बैठने से पहले आधिकारिक रिकॉर्ड्स को भी नुकसान पहुंचाया.

यह भी पढ़ें-  “जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा, हम रिकॉर्डतोड़ वोटों से जीतकर इतिहास बनाएंगे”, शहडोल में बोले CM शिवराज

सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि पिछले महीने सितंबर में भोलाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पुलिस ने NDPS के 8 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था. खैरा को भी उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

ड्रग्स तस्करी से जुड़ा था मामला

सुखपाल खैरा पर जलालाबाद पुलिस की कार्रवाई 2015 फाजिल्का (पंजाब) ड्रग्स तस्करी मामले से संबंधित थी, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय तस्करों के एक गिरोह से 1,800 ग्राम हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, दो हथियार, 26 कारतूस और दो पाकिस्तान सिम कार्ड जब्त किए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital