देश

Lok Sabha Election 2024: रामनगरी में सपा ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर…दलित समाज को लेकर पूछा ये सवाल, चला प्रेशर पॉलिटिक्स का दांव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 11 और सीटों के लिए उन्होंने नाम घोषित कर दिए हैं तो इससे पहले 30 जनवरी को पहली लिस्ट जारी करते हुए उन्होंने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इस तरह से यूपी की 80 लोकसभा सीट पर सपा ने अब तक कुल 27 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. तो वहीं सपा ने अयोध्या सीट पर अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार बनाकर भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है. इसी के साथ ही सपा नेता ने सवाल भी दागा है कि “क्या दलित समाज के व्यक्ति को टिकट देगी भाजपा?”

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) में अवधेश प्रसाद की गिनती बड़े नेताओं में होती है और वह दलित समाज से आते हैं. वह 9 बार विधायक रहने के साथ ही सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. तो वहीं सपा नेता आईपी सिंह ने अवधेश प्रसाद को लेकर कहा है कि “अयोध्या से समाजवादी पार्टी ने सबसे खास व्यक्ति को टिकट दिया है. अवधेश प्रसाद दलित समाज से हैं और 9 बार के विधायक और कैबिनेट रहे हैं.” इसी के साथ ही आईपी सिंह ने ये भी बताया कि उनके लिए खास बात यह है कि जब आप अयोध्या में मौजूद रहते हैं तो बारहों महीने सरयू नदी में स्नान करते हैं. इसके अलावा सपा नेता ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए सवाल दागा है कि अयोध्या सामान्य वर्ग सीट है. क्या भाजपा हिम्मत दिखा पायेगी किसी दलित समाज के व्यक्ति को टिकट देने का? जबकि सपा द्वारा इस बार घोषित 11 उम्मीदवारों में से चार पिछड़े समुदाय से हैं. तो इसी के साथ ही पांच उम्मीदवार अनुसूचित जाति से हैं तो वहीं वीरेंद्र सिंह क्षत्रिय हैं और अफजाल अंसारी मुस्लिम समाज से हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: समाजवादी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, दो महिलाएं भीं, जानें किसको कहां से मिला है टिकट

सपा ने अपनाया पीडीए का फार्मूला

आईपी सिंह ने आगे कहा कि सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को यूपी की लोकसभा सीटों के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. अगर पहली सूची देखी जाए तो 16 उम्मीदवारों में से 11 पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवा हैं तो वहीं एक मुस्लिम, एक दलित, एक ठाकुर, एक टंडन और एक खत्री को सपा ने मौका दिया है. तो वहीं 11 ओबीसी उम्मीदवारों में से चार कुर्मी, तीन यादव, दो शाक्य, एक निषाद और एक पाल समुदाय के उम्मीदवार को भी सपा ने चुनावी मैदान में उतारा है. इसी के साथ ही आईपी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने घोषित किए गए उम्मीदवारों के जरिए अपने पीडीए के फॉर्मूले को पूरी तरह से लागू किया है. माना जा रहा है कि, सपा ने अपने उम्मीदवारों के जरिए भाजपा को चुनौती तो दी ही है साथ ही प्रेशर पॉलिटिक्स का दांव भी चल दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

14 seconds ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

10 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

16 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago