होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Pooja Hegde ने अपनी परफॉर्मेंस से जीता फैंस का दिल
KKBKKJ Pooja Hegde: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े का भी अहम रोल था. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है. हालांकि, फिल्म को समीक्षकों द्वारा पसंद नहीं किया गया और खराब रेटिंग प्राप्त हुई. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही.
फिल्म एक्ट्रेस पूजा हेगड़े फिल्म किसी का भाई किसी की जान के जरिए भी काफी चर्चा में हैं. दरअसल, फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया है. पूजा हेगड़े और सलमान खान की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आ रही है. पूजा हेगड़े के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. वह अपने रोल से दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही हैं.
गौरतलब है कि किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल और राघव जुयाल जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है. किसी की भाई किसी की जान ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया है. इस बीच पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मसकली गाने पर खास अंदाज में दिख रही हैं. फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.
पूजा हेगड़े ने साउथ इंडस्ट्री में काफी काम किया है. उन्होंने साउथ के कई कलाकारों के साथ भी काम किया है. उनकी कई फिल्में सुपरहिट रही हैं. अब बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं. वह अपनी फिल्मों के लिए भी फैंस के बीच काफी मशहूर हैं.
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…