देश

कीटनाशक बने किडनीनाशक: खेतों में छिड़की जा रही रासायनिक दवाओं से बिगड़ रहा किसानों का स्वास्थ्य, किडनी डैमेज होने का खतरा

रजनीश पांडे | लखनऊ


खेती-किसानी में अब कीटनाशक दवाओं का बहुत इस्तेमाल होने लगा है. अधिकतर किसान कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के दौरान मास्क और ग्लव्ज नहीं लगाते, चश्मा नहीं पहनते. इस वजह से कीटनाशक-रसायनों के संपर्क में आने से किसानों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

परिणामस्वरूप किसानों को आंखों में समस्या, खांसी-दमा जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई लोग तो किडनी फेल्योर की भी चपेट में आ रहे हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में उनका ध्यान इस पर नहीं जाता कि जो दवाएं खेतों में डाली जा रही हैं वे ​दवा कम और जहर ज्यादा हैं. न सिर्फ खेत में काम करने वाले किसान, बल्कि उनके परिजन भी इसकी चपेट में आ जाते हैं.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने खेतों में इस्तेमाल किए जा रहे कीटनाशक दवाओं के दुष्प्रभाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में नेफ्रॉलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर नम्रता राव से बात की.

प्रोफेसर नम्रता राव ने बताया कि उनके यहां लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, आजमगढ़ और देवरिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों से इलाज के लिए आए किडनी के 100 मरीजों की जांच-पड़ताल की गई, उनमें ज्यादातर किसान थे. तब ये सामने आया कि उनकी किडनी फेल होने की बड़ी वजह कीटनाशक थे.

उनके मुताबिक, खेती-किसानी में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने वाले कई किसानों की किडनी फेल हो गई. उन्हें इसका पता भी नहीं चला. कोई लक्षण नहीं दिखे. बाद में तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उनका केस लोहिया संस्थान लाया गया तो उनके खून और पेशाब में कीटनाशक मिला.

प्रोफेसर नम्रता राव कहती हैं, ‘हम किसानों के लिए ये बात जोर देकर कह रहे हैं कि वे खेतों में कीटनाशक दवाओं का कम इस्तेमाल करें और जब भी करें तो सावधानी से करें. बिना मास्क या ग्लव्स पहने फसलों में कीटनाशक का इस्तेमाल करेंगे तो उसका बुरा असर होगा.’

प्रोफेसर नम्रता राव, नेफ्रोलॉजिस्ट, लोहिया संस्थान, लखनऊ

बकौल प्रोफेसर नम्रता राव, ‘उत्तर प्रदेश में लखनऊ, बाराबंकी से लेकर पूर्वांचल के किसानों में किडनी फेल होने की दिक्कत ज्यादा मिली है. उन किसानों के यूरिन में पेस्टिसाइड की मात्रा दोगुने से अधिक पाई गई. पूछताछ में पता चला कि वे वही किसान हैं, जो फसलों में खुद कीटनाशक का छिड़काव करते हैं. जानकारी न होने के कारण वे सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं करते.’

उन्होंने बताया कि ओपीडी में किडनी का इलाज करवा रहे किसानों के परिजनों की भी जांच करवाई गई. तब उनके यूरिन में भी वही रसायन मिला. वे आगे कहती हैं कि लोहिया संस्थान में हुई स्टडी और उसका रिसर्च पेपर बीते दिनों ‘टेक्सिकोलॉजी एंड एनवायरमेंट हेल्थ साइस’ जर्नल में प्रकाशित हुआ. अब संस्थान के रिसर्च शोकेस में थी इसे सर्वश्रेष्ठ चुना गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago