देश

पाक में ही हिंदू बन गई, रखने लगी थी करवाचौथ का व्रत, भारत आते वक्त नेपाल बॉर्डर पर सीमा हैदर ने क्या बताया था?

Seema Haider: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है. एटीएस की टीम सचिन मीना, उसके पिता और सीमा हैदर से घंटों पूछताछ कर चुकी है. सीमा हैदर की लव स्टोरी पाकिस्तान और भारत दोनों देशों में चर्चा का विषय बनी हुई है. खासकर भारत में सीमा हैदर की कहानी पर कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है और ये लोग सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक जता रहे हैं. सीमा हैदर नेपाल से कैसे भारत पहुंची और बॉर्डर पार करते समय सुरक्षाकर्मियों को अपनी पहचान क्या बताई थी? एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान सीमा ने पूरी बात बताई है.

सचिन दोबारा लेने के लिए नहीं पहुंचे थे, ऐसे में वो अपने चार बच्चों के साथ सीधे सचिन के घर तक कैसे पहुंचीं और नेपाल से भारत आने में किसने मदद की? इन सवालों पर सीमा हैदर का कहना था, “जैसा बताया जा रहा है, उतना भी मुश्किल नहीं था. हमारे पाकिस्तान में एक कहावत है- अंधा भी मुल्तान ढूंढ लेता है… मेरे पास तो आंखें थीं. दुबई में मेरा कोई काम नहीं था. मुझे टिकट ही ऐसा मिला था कि फ्लाइट दुबई गई और फिर वहां से नेपाल…”

भारत आते वक्त बॉर्डर पर क्या पाकिस्तानी पहचान बताई थी? इस सवाल पर सीमा ने कहा, “नहीं, मैंने पाकिस्तानी पहचान नहीं बताई थी. मैंने अपने पति सचिन का नाम लिया था कि मैं उनके पास जा रही हूं. मैंने नोएडा का पता दिया था और अपना नाम सीमा बताया था. मैंने बच्चों के नाम (हिंदू नाम…) बताए थे.”

पाक में ही हिंदू बन गई थी

सीमा का कहना है कि वह भारत आकर हिंदू नहीं बनी. सीमा का कहना है कि पिछले साल करवाचौथ से लेकर मन और दिमाग से वह हिंदू थी. सीमा हैदर ने आगे कहा, “मैंने यहां आने के बाद साड़ी पहनना शुरू नहीं किया, पाकिस्तान में रहते हुए मैंने दो बार करवाचौथ मनाया और मेरे पास उस दौरान की दो साड़ियां हैं. इसके फोटो-वीडियो मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हैं. मैंने पाकिस्तान में रहते हुए भी साड़ी पहनी है.”

ये भी पढ़ें: Manipur Video: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले वीडियो पर भड़की भीड़, मुख्य आरोपी के घर को लगाई आग

पाकिस्तानी लोगों द्वारा की जा रही आलोचनाओं पर सीमा ने कहा कि वे लोग केवल अपनी नफरत निकाल रहे हैं. क्या अपने भाई से इस दौरान कभी बात नहीं हुई जो पाकिस्तानी फौज में है. इस पर सीमा ने कहा कि मेरी कोई बात नहीं हुई है और न ही अपने भाई से मैं कभी बात करूंगी.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

54 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago