देश

Maharashtra: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदलेगी सियासत, जा सकती CM एकनाथ शिंदे की कुर्सी, जानें क्या है पूरा मामला?

Maharashtra politics: महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय घमासान मचा हुआ है. एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से महाराष्ट्र में लगातार नए-नए सियासी घटनाक्रम पैदा हो रहे हैं. वहीं अब उद्धव गुट से बागी हुए सीएम एकनाथ शिंदे की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) उनके खिलाफ दायर याचिक पर जल्द ही अपना फैसला सुना सकता है. दूसरी तरफ एकनाथ की कुर्सी जाने के बीच ही प्रदेश में अलग-अलग नेताओं के नाम भी सामने आने लगे हैं, जो सीएम की कुर्सी के लिए दावेदार हो सकते हैं.

अगर सीएम शिंदे की कुर्सी जाती है तो अजीत पवार (Ajit Pawar), देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल और राधाकृष्ण विखे पाटिल में से कोई एक इस कुर्सी पर बैठ सकता है. महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अपना फैसला किसी भी समय सुना सकती है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ सकती है शिंदे की मुश्किलें

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सीएम की कुर्सी का फैसला अब सुप्रीम कोर्ट के हाथ में है. अगर कोर्ट का फैसला सीएम शिंदे के पक्ष में नहीं आया तो उनकी कुर्सी जाना तय माना जा रहा है. हालांकि कोर्ट के फैसले से पहले ही राज्य में कई नेताओं और उनके समर्थकों की नजर सीएम की कुर्सी पर टिक गई है. प्रदेश में पांच नेताओं के नामों पर जोरों से चर्चा भी हो रही है और इनमें से कुछ के तो पोस्टर भी लगाए गए हैं. अभी प्रदेश में देवेंद्र फडणवीस का भावी सीएम को लेकर पोस्टर लग चुका है. वहीं एनसीपी नेता अजीत पवार को भावी सीएम बताकर पोस्टर लगाया गया है. इन पोस्टरों के पार्टी के नेतृत्व की ओर से कहा गया है कि यह कार्यकर्ताओं की भावना और उत्साह है और कुछ नहीं.

यह भी पढ़ें-  Arunachal Pradesh: तवांग में नालंदा बौद्ध धर्म पर सम्मेलन में 600 से अधिक प्रतिनिधि हुए शामिल, CM पेमा खांडू ने भी की शिरकत

क्यों हो रही है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ?

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों को साथ लेकर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के साथ बगावत कर दी थी और बीजेपी के साथ सरकार बनायी थी. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. फिलहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों का मत सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. खबरों के मुताबिक, इस हफ्ते कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है. एकनाथ शिंदे समेत 16 विधायकों को विधानसभा के उपाध्यक्ष ने दिए निलंबन के नोटिस को एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

शिंदे के पास क्या हो सकता है रास्ता ?

ऐसे में शिंदे की कुर्सी जाने की चर्चा भलें ही राजनीतिक गलियारों में हो रही हो लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद भी शिंदे को विधान परिषद का सदस्य बनाकर सीएम बनाया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago