दुनिया

इजरायल ने गाजा पर 24 घंटे में बरसाए 400 बम, 700 फिलिस्तीनियों की मौत, हमास के कई कमांडर ढेर

Hamas Israel War: इजरायल-हमास के बीच छिड़े युद्ध में गाजा पट्टी पर इजरायली सेना की तरफ से किए गए अटैक में 24 घंटे में 700 लोगों की मौत हुई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पर हुए हमले से स्वास्थ्य सुविधाएं काफी हद तक प्रभावित हो गई हैं. बिजली की आपूर्ति बंद होने से कई अस्पतालों में ताले लटक गए हैं.

भविष्य में और भीषण तबाही हो सकती है

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंका जताई है कि अगर इसी तरह से युद्ध चलता रहा तो भविष्य में और भीषण तबाही हो सकती है. इजरायली सेना जब जमीनी स्तर पर गाजा पर हमले करेगी तो ये आंकड़े और बढ़ सकते हैं. इजरायल ने गाजा की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है. जिसकी वजह से गाजा के 23 लाख लोग खाना-पानी और इलाज के लिए तरस रहे हैं.

24 घंटे में 400 हवाई हमले किए गए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों को भर्ती कराया गया है. इसलिए बिजली की बहुत सख्त जरूरत है. इलेक्ट्रिसिटी आपूर्ति बाधित होने से बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं इजरायल ने मंगलवार को बयान जारी किया था. जिसमें कहा था कि बीते 24 घंटे में 400 हवाई हमले किए गए हैं. जिसमें हमास के कई कमांडर और लड़ाकों की मौत हो चुकी है.

हमास ने इजरायल की दो बुजुर्ग महिलाओं को रिहा किया

बता दें कि इसी बीच हमास ने इजरायल की दो बुजुर्ग महिलाओं को रिहा किया है. जिन्हें गाजा में बंधक बनाकर रखा गया था. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसपैठ करके रॉकेट से हमले किए थे. जिसमें 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. वहीं म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए लोगों की हत्या कर दी गई थी. जिसमें सैकड़ों लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास के कब्जे से छूटकर आई महिला ने बयां किया दर्द, बोली- नरक से निकलकर आए हैं

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग के बीच दुनिया के तमाम नेता इजरायल का दौरा कर उसके समर्थन का दावा कर रहे हैं. इसी कड़ी में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तेल अवीव पहुंचे. इस दौरान मैक्रों ने हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की. मैक्रों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में इजरायल को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली पर PM मोदी का संदेश, बोले- निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है यह पर्व

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…

1 minute ago

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

50 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

52 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

1 hour ago