देश

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी के रोड-शो पर पथराव, मुख्यमंत्री के माथे पर लगी चोट, YSR कांग्रेस ने TDP पर लगाया आरोप

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शनिवार (13 मार्च) को विजयवाड़ा में एक रोड शो के दौरान घायल हो गए. रोड शो के दौरान पत्थर फेंके गए, जिनमें से एक पत्थर मुख्यमंत्री को लग गया था. मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. उन्हें दो टांके लगाए गए हैं.

उनकी पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के विधायक वेल्लमपल्ली श्रीनिवास राव, जो इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे, को भी चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि रोड-शो जब एक स्कूल के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक से पथराव शुरू हो गया.

पथराव में घायल हुए सीएम रेड्डी

बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अपनी मेमंथा सिद्धम (वी आर रेडी हैं) के तहत एक रोड-शो कर रही थी. इस दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी एक बस में सवार थे. बस जब एक स्कूल के पास से गुजर रही थी, तभी पथराव होने लगा. जिसमें पत्थर शीशा तोड़कर अंदर आ गया और सीएम के माथे पर लग गया. जिससे उन्हें चोट लग गई.

टीडीपी पर हमले का आरोप

रोड-शो पर हुए पथराव को लेकर वाईएसआरसीपी के नेताओं ने टीडीपी पर आरोप लगाए. उनका कहना है कि टीडीपी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की घबराहट साफ दिखाई दे रही है, यही वजह है कि उनकी पार्टी के लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

यहल भी पढ़ें- “एक समय था जब देश के लोग PoK भूल चुके थे”, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं

13 मई को होगी वोटिंग

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. राज्य की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी. 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा की 22 सीटें और विधानसभा की 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि इस बार टीडीपी, बीजेपी और जन सेना के बीच गठबंधन हैं. इसलिए सीएम जगन मोहन रेड्डी के सामने एक बड़ी चुनौती भी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

4 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

30 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

39 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

50 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

52 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago