Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी के रोड-शो पर पथराव, मुख्यमंत्री के माथे पर लगी चोट, YSR कांग्रेस ने TDP पर लगाया आरोप

पथराव को लेकर वाईएसआरसीपी के नेताओं ने टीडीपी पर आरोप लगाए. उनका कहना है कि टीडीपी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की घबराहट साफ दिखाई दे रही है, यही वजह है कि उनकी पार्टी के लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

Jagan Mohan Reddy

सीएम जगन मोहन रड्डी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शनिवार (13 मार्च) को विजयवाड़ा में एक रोड शो के दौरान घायल हो गए. रोड शो के दौरान पत्थर फेंके गए, जिनमें से एक पत्थर मुख्यमंत्री को लग गया था. मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. उन्हें दो टांके लगाए गए हैं.

उनकी पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के विधायक वेल्लमपल्ली श्रीनिवास राव, जो इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे, को भी चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि रोड-शो जब एक स्कूल के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक से पथराव शुरू हो गया.

पथराव में घायल हुए सीएम रेड्डी

बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अपनी मेमंथा सिद्धम (वी आर रेडी हैं) के तहत एक रोड-शो कर रही थी. इस दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी एक बस में सवार थे. बस जब एक स्कूल के पास से गुजर रही थी, तभी पथराव होने लगा. जिसमें पत्थर शीशा तोड़कर अंदर आ गया और सीएम के माथे पर लग गया. जिससे उन्हें चोट लग गई.

टीडीपी पर हमले का आरोप

रोड-शो पर हुए पथराव को लेकर वाईएसआरसीपी के नेताओं ने टीडीपी पर आरोप लगाए. उनका कहना है कि टीडीपी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की घबराहट साफ दिखाई दे रही है, यही वजह है कि उनकी पार्टी के लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

यहल भी पढ़ें- “एक समय था जब देश के लोग PoK भूल चुके थे”, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं

13 मई को होगी वोटिंग

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. राज्य की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी. 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा की 22 सीटें और विधानसभा की 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि इस बार टीडीपी, बीजेपी और जन सेना के बीच गठबंधन हैं. इसलिए सीएम जगन मोहन रेड्डी के सामने एक बड़ी चुनौती भी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital