देश

Etawah News:  सब-इंस्पेक्टर के भाई को थानाध्यक्ष ने जमकर पीटा, शरीर पर पड़े निशान, एसएसपी ने बिठाई जांच

शिवांग तिमोरी

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक थानाध्यक्ष पर युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है. इस सम्बंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है. इस मामले के सामने आने के बाद एसएसपी ने जांच बिठा दी है तो वहीं एक बार फिर से लोग मित्र पुलिस का कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं पीड़ित ने ये भी बताया है कि उसका सगा भाई लखनऊ के थाना कैंट में बतौर सब-इंस्पेक्टर तैनात है.

भर्थना इलाके के उरेंग के रहने वाले युवक पुष्पेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि, वह अपने घर से कन्नौज इलाके चंदरपुर लोडर से भूसा लेकर गया था और वापस लोडर से आ रहा था. रात का वक्त था. इसी दौरान जब वह थाना बकेवर इलाके के नेशनल हाईवे लुधियानी चौराहे पर पहुंचा तभी हाईवे पर खड़े थानाध्यक्ष अमित मिश्रा व दो हमराहियों ने टॉर्च जलाकर इशारा किया लेकिन वह समझ नहीं पाए और रुकने के बजाए आगे चलने लगे. इस पर पुलिस ने गाड़ी को आगे से रोक लिया और कहासुनी हो गई. इसी को लेकर थानाध्यक्ष ने उनकी बेरहमी से पिटाई की है, जिससे उनके शरीर में निशान पड़ गए हैं. इसी के साथ पुष्पेंद्र ने थानाध्यक्ष पर गंदी-गंदी गालियां देने का भी आरोप लगाया है. पीड़ित ने इटावा एसएसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी है और शरीर पर पड़े चोट भी दिखाए हैं.

ये भी पढ़ें- Siddharthnagar: यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, सरेराह दिव्यांग पर बरसाई लाठियां

रात भर थाने में रखा बंद

इसी के साथ पुष्पेंद्र ने ये भी बताया कि, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बेरहमी से पीटने के बाद उनको थाने ले जाकर रात भर बंद कर रखा. यहां तक की मोबाइल भी ले लिया और वह घरवालों को इसकी सूचना भी नहीं दे सके, जिससे उनके घरवाले परेशान रहे. पुष्पेंद्र ने आगे बताया कि, सुबह होने पर थानाध्यक्ष ने 151 धारा में कार्रवाई भी की. उनके साथ उनका ड्राइवर था, तो पुलिस ने उसे भी पीटा और उस पर भी धारा 151 लगा दी. वहीं पीड़ित ने बताया कि उसका सगा भाई लखनऊ कैंट थाने में बतौर सब-इंस्पेक्टर तैनात है. हालांकि उसने अपने भाई का नाम बताने से इंकार कर दिया.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं इस पूरे मामले में इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है. उन्होंने बताया कि, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर नहीं रुकने का मामला सामने आया है. इस मामले में बकेवर थानाध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगा है इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बिठा दी है. अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल को इसकी जांच सौंपी गई है. जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

UP Rain: लखनऊ से गोरखपुर-गोंडा तक मूसलाधार बारिश का तांडव, कहीं मकान ढहे तो कहीं गिरे पेड़

उत्तर प्रदेश में 48 घंटे से जारी भारी बारिश ने लखनऊ, गोंडा, श्रावस्ती, फतेहपुर, मऊ…

25 minutes ago

क्रिकेटर्स की ‘हटके’ लव स्टोरी: शादी से पहले बने पिता; एक ने नहीं दी बच्चे को पहचान, दूसरे ने पत्नी को दिया तलाक

Cricketers Before Marriage: क्रिकेट की दुनिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने शादी से पहले ही…

36 minutes ago

ग्रीन एनर्जी में अडानी समूह का बड़ा धमाका: ‘धमरा पोर्ट’ बना देश का पहला 100% रिन्यूएबल पावर से चलने वाला बंदरगाह

ओडिशा का धमरा पोर्ट 100% रिन्यूएबल बिजली से संचालित होने वाला भारत का पहला बड़ा…

46 minutes ago

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

1 hour ago