लाड़ली बहना योजना के जरिए महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे CM शिवराज, 1250 रुपए से ज्यादा दिए जाएंगे, जानें प्लान

ladli behna Yojana: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार जनता के ​हित में एक के बाद एक योजना धरातल पर ला रही है. इस सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए काफी राहत देने वाली है. इस योजना के जरिए शिवराज सरकार और भाजपा महिला वोटरों पर फोकस कर रही है.

खबर है कि शिवराज सरकार इस बार लाड़ली बहना योजना के जरिए महिलाअेां को बड़ी सौगात दे सकती है. इस हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की किस्त लाभार्थियों के खाते में पहुंचती है. इस बार सीएम शिवराज ने इस योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए करने की घोषणा कर दी है. ऐसे में यह तय है कि महिलाओं के खाते में 1250 रुपए पहुंचेगी. भाजपाइयों की मानें तो इस बार लाड़ली बहनों को यह राशि इससे भी ज्यादा बढ़कर मिल सकती है.

प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह ऐलान कर चुके हैं कि लाड़ली बहना योजना की राशि हम बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाएंगे. तीन महीने बाद ही इसकी राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई है. भाजपाइयों का कहना है कि अब 1250 रुपए की जगह इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए करने की तैयारी है. अगर ऐसा होता है तो यह सत्तारूढ भाजपा का बड़ा दांव होगा. दरअसल, कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा कर दी है. ऐसे में शिवराज सरकार की कोशिश है कि चुनाव से पहले ही महिलाओं को 1500 रुपए देने लगे.

भाजपा सरकार का दावा है​ कि मध्य प्रदेश में अभी तक लाड़ली बहना योजना के तहत 1.32 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी हैं. हर महीने सरकार को इस योजना पर अभी 16000 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि अब इस योजना में 21 वर्ष की अविवाहित महिलाएं भी शामिल होंगी. इसके बाद लाभार्थियों की संख्या और बढ़ जाएगी. माना जा रहा है कि तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरु होगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

28 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago