देश

राष्ट्रमंडल विधिक शिक्षा संघ के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई

CLEA International Conference 2024: राष्ट्रमंडल विधिक शिक्षा संघ (सीएलईए) का “कानून और प्रौद्योगिकी: सतत परिवहन, पर्यटन और प्रौद्योगिकीय नवाचार” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई सहित अन्य शामिल हुए. उद्घाटन समारोह के दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमानी ने वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत फंड में राहत योगदान दिया जाएगा.

वायनाड में भूस्खलन हम सभी के लिए एक गंभीर अनुस्मारक

ए.जी. ने सचिदानंद पांडे बनाम पश्चिम बंगाल राज्य में सुप्रीम कोर्ट के 1987 के फैसले का हवाला दिया. “आप किसी पेंटिंग को उसकी सुंदरता को नष्ट किए बिना खरोंच नहीं सकते”. वहीं, समारोह में मौजूद केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए मुहम्मद मुस्ताक ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि मैं इस सम्मेलन के आयोजन के लिए कुमारकोम को चुनने के लिए आयोजकों को धन्यवाद देना चाहता हूँ, जो एक बहुत ही उपयुक्त स्थान है. आज जब हम इस विषय पर चर्चा करेंगे तो वायनाड में भूस्खलन हम सभी के लिए एक गंभीर अनुस्मारक बना रहेगा.

तकनीक के साथ-साथ सतत विकास की आवश्यकता: CLEA अध्यक्ष

CLEA के अध्यक्ष डॉ. एस शिवकुमार ने कहा कि आज हम इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं, जहाँ तेजी से आगे बढ़ रही तकनीक के साथ-साथ सतत विकास की आवश्यकता भी है. यह सम्मेलन केवल एक अकादमिक अभ्यास नहीं है. यह कार्रवाई का आह्वान है. हमारी सफलता का सही मापदंड यह होगा कि हम किस हद तक एक अधिक न्यायपूर्ण, टिकाऊ और समतावादी समाज बनाने में सक्षम हैं. हालांकि, इस समारोह में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को भी शामिल होना था, लेकिन अस्वस्थता के चलते वो शामिल नहीं हो पाए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago