दिल्ली-एनसीआर में जमकर फूटे पटाखे
दिवाली के मौके पर दिल्ली-एनसीआर में हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के बाद भी लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. जिसका असर आज (13 नवंबर) को सुबह से ही दिखाई दे रहा है. हालांकि लोगों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल काफी कम पटाखे जलाए गए हैं. दिल्ली के कई इलाकों में AQI बहुत ही खराब दर्ज किया गया है.
दिल्ली के शाहपुर जट और हौज खास में लोगों ने पटाखे फोड़े. इस दौरान लोग पार्क में इक्ट्ठा हुए और आतिशबाजी की. आतिशबाजी किए जाने की कुछ जगह पर पुलिस से भी लोगों ने शिकायत की, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई.
बता दें कि पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश दे रखा था कि जिन-जिन राज्यों में वायु प्रदूषण की समस्या है, वहां पर आतिशबाजी पर प्रदेश सरकार रोक लगाए. इसके साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन कराए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां दिल्ली-एनसीआर में उड़ती हुई दिखाई दीं. दिवाली के मौके पर पुलिस और अन्य विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करवाने में पूरी तरह से नाकाम रहे.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के तमाम इलाकों में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े. वहीं ग्रेटर कैलाश और चितरंजन पार्क इलाके में बहुत कम आतिशबाजी हुई. शाम होने से पहले लोगों को लग रहा था कि दिवाली पर पूजा के बाद घरों से निकलकर पटाखे जलाएंगे, लेकिन कुछ लोगों ने ही पटाखे जलाए.
दूसरी तरफ लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क, ईस्ट ऑफ कैलाश में काफी कम पटाखे फोड़े गए. कुछ जगहों पर काफी तेज आवाज वाले पटाखे जलाए गए. यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि इस बार काफी कम पटाखे जलाए गए हैं. पिछले साल जमकर आतिशबाजी हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…