सुरंग में फंसे लोगों को निकालने में जुटी टीमें
उत्तराखंड में उत्तरकाशी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच बनाई जा रही सुरंग रविवार (13 नवंबर) को अचानक टूट गई. सुरंग धंसने से मलबे में तीन दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए हैं. जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसको लेकर सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि मलबा लगभग 60 मीटर तक है. जैसे हम मलबा हटा रहे हैं, ऊपर से मलबा गिर रहा है. हमने लगभग 15-20 मीटर तक मलबा हटा लिया है. सभी लोग सुरक्षित हैं. ऑक्सीजन, राशन और पानी भी भेजा जा रहा है. अंदर लगभग 40 लोग हैं. जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवयुग कंपनी ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव तक सुरंग का निर्माण कर रही थी. ये सुरंग अचानक टूट गई है. सूचना मिलते ही उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से राहत एवं बचाव दल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया. घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है. खबरों की मानें तो यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है.
पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर सर्विस, 108 इमरजेंसी सेवा के कर्मी राहत सेवा में जुटे हुए हैं. कुछ देर में मलबा साफ करके सभी मजदूरों को निकाल लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- IND vs NED: दिवाली पर टीम इंडिया का धमाका, नीदरलैंड्स को 160 रनों से रौंदा, अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत
उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्क्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार तड़के अचानक टूट गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे करीब 40 मजदूर अंदर फंस गए. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब चार बजे सिल्कयारा की ओर हुआ, जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग का करीब 150 मीटर हिस्सा टूट गया.
हादसे की जानकारी जैसे ही उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली. बता दें कि चारधाम सड़क परियोजना के तहत इस बारहमासी सुरंग के निर्माण से उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर कम हो जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…
गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…