देश

सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को करेगा सुनवाई, जमानत के लिए कोर्ट से लगाई गई है गुहार

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सीबीआई गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को सुनवाई करेगा. केजरीवाल की ओर से पेश सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीजेआई के समक्ष मेंशनिंग कर कहा कि मामला 20 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया गया है. लिहाजा इसे डिलीट नहीं किया जाए. सीजेआई ने कहा कि ठीक है. केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी और रिमांड को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है. साथ ही केजरीवाल ने जमानत की सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है.

गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती

दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की ओर सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था और सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानून सम्मत बताया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की ओर सीबीआई के मामले में दायर जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह कहना गलत है कि ये गिरफ्तारी अवैध है. कोर्ट ने केजरीवाल को उचित मंच पर जमानत याचिका दायर करने की छूट दी थी.

केजरीवाल की गिरफ्तारी की तुलना इमरान खान से

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की तुलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से की थी. सिंघवी ने कहा था कि तीन दिन पहले हमने देखा कि पाकिस्तान में इमरान खान रिहा हुए और दूसरे केस में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन हम गर्व से कह सकते हैं कि हम वैसा देश नहीं है, ऐसा हमारे देश में नहीं हो सकता है.

सिर्फ एक व्यक्ति को जमानत

वहीं, सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से सिर्फ पांच को जमानत मिली है. ये कोई और नहीं बल्कि के कविता, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के अधीन काम करने वाले लोग हैं. निचली अदालत ने केजरीवाल की सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 12 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और भ्र्ष्टाचार को लेकर सीबीआई से इसकी जांच कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद इसे 2022 में रदद् कर दिया गया था. बता दें कि अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था और उन्हें 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago