देश

Sanatana Dharma Row: सुरेश पचौरी बोले- सनातन के खिलाफ बोलने वालों से कांग्रेस असहमत

Sanatana Dharma Row: सनातन पर बयानों का दौर जारी है. नेता इसे राजनीतिक फायदे का टूल मान रहे हैं. उदयनिधि स्टालिन से लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर तक ने सनातन धर्म को बुरा-भला कहा है. इस बीच सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वालों को कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने निशाने पर लिया है. एक न्यूज चैनल के मध्य प्रदेश वाले कार्यक्रम में सुरेश पचौरी ने कहा कि मैं सनातन धर्म का होने के नाते इस पर गर्व करता हूं. मैं टीका लगाता हूं. जनेऊ भी पहनता हूं. ये दिखाने के लिए मैं नहीं करता बल्कि इसमें मेरी आस्था है. मुझे सनातनी होने पर गर्व है.

सनातन धर्म पर मुझे गर्व है: सुरेश पचौरी

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मामले में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि सनातन धर्म पर मुझे पहले भी गर्व था और आज भी है. सनातन धर्म हमें भारतीय संस्कृति की तरफ प्रेरित करता है. सनातन के खिलाफ कोई बयान देता है तो कांग्रेस पार्टी उससे न तो कभी सहमत हुई है न ही होगी. हमने आधिकारिक तौर पर ये कहा है.

यह भी पढ़ें: Sanatana Dharma Row: सनातन विवाद में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की एंट्री, पोटैशियम साइनाइड से की रामचरितमानस की तुलना

सुरेश पचौरी ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना

सुरेश पचौरी ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज सरकार की विदाई हो जाएगी. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है 2023 में प्रदेश की जनता का साथ हाथ के साथ होगा. शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए पचौरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन फेल हो चुके हैं. मोदी सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा. हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराए जाएंगे. इतना ही नहीं 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी. सबको रहने के लिए आवास दिया जाएगा. ऐसा हुआ या नहीं ये जनता जानती है. उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज ने अबतक प्रदेश में 22 हजार घोषनाएं कर दी हैं. बीजेपी के नेता उन्हें घोषणावीर कह कर संबोधित करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago