हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. नौ जुलाई से ट्रेन का विधिवत संचालन शुरू हुआ था. यह ट्रेन सुबह गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना होती है
Vande Bharat Train : देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थम नहीं पा रहीं. जिन-जिन राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया उनमें पथराव जरूर हुआ. अब गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी ईंट-पत्थर फेंककर मारे गए हैं. जिसके कारण ट्रेन की चेयरकार बोगी सी-3 का शीशा चटक गया, जिसके कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
संवाददाता ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास है. एक्सप्रेस ट्रेन जब वहां से गुजर रही थी तो कुछ लोगों ने जमकर ईंट-पत्थर फेंककर मारे. अब आरपीएफ उन लोगों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने इस ट्रेन पर पथराव किया. बताया जा रहा है कि बीते दो महीने में वंदे भारत ट्रेन पर दो बार पत्थर फेंके जा चुके हैं.
कुछ समय पहले अयोध्या स्टेशन के करीब भी वंदे भारत पर पथराव हुआ था. इसी प्रकार, बाराबंकी में भी ईंट-पत्थर फेंककर मारे गए थे. उस मामले में 3 लोगों पर ही कार्रवाई हो सकी. इससे पहले सात अगस्त को सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास भी अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया था. पथराव किए जाने से कोच के कई शीशे टूट गए थे. उस समय बताया गया कि अराजक तत्वों के पत्थर चलाने से कोच नंबर सी-2 के सीट नंबर तीन और चार के पास वाली खिड़की का शीशा टूटा था.
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के काफिले के लिए एंबुलेंस को भी रोक डाला, परिजन लगाते रहे अधिकारियों से गुहार, फिर भी नहीं पसीजा दिल
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गोरखपुर से लखनऊ के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत भी इससे अछूती नहीं रही. ताजा घटना सामने आने के बाद ट्रेन में गस्त कर रही आरपीएफ पथराव करने वालों की तलाश में सीसीटीवी कैमरा चेक करवा रही है.
— भारत एक्सप्रेस
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…