देश

सुवेंदु अधिकारी के हाथ में बंगाल की कमान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल की सियासत में लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. मुख्यमंत्री पद को लेकर जिस नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी, उस पर आखिरकार मुहर लग गई है. भारतीय जनता पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है. यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई एक अहम बैठक के दौरान लिया गया.

बैठक में सभी प्रस्तावों और समर्थन पत्रों की समीक्षा के बाद एकमत से सुवेंदु अधिकारी के नाम को आगे बढ़ाया गया. अमित शाह ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सभी विधायकों की राय एक ही नाम पर बनी और इसी आधार पर सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल का नेता घोषित किया गया.

चुनावी नतीजों के बाद बदला सियासी माहौल

इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में हाल ही में आए विधानसभा चुनाव नतीजे हैं, जिसमें भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी ने 293 सीटों में से 207 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई. बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का था, जिसे भाजपा ने काफी आगे निकलकर पार कर लिया.

भवानीपुर जैसी चर्चित सीट से तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी की हार भी इस चुनाव का बड़ा मोड़ मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें करीब 15 हजार वोटों से हराया, जिसके बाद से ही उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं और मजबूत हो गई थीं.

ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया और राजनीतिक स्थिति

चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई. 5 मई को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि वह इस्तीफे की परंपरा का पालन नहीं करेंगी, क्योंकि उनके अनुसार चुनावी नतीजे जनता की असली राय को नहीं दर्शाता है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की हार को भी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया था.

इसी बीच राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा विधानसभा भंग किए जाने की घोषणा के बाद ममता बनर्जी अब आधिकारिक रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मानी जा रही हैं. इसके साथ ही पिछली कैबिनेट का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है.

यह भी पढ़ें: भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब से मंत्रमुग्ध हुए मुख्यमंत्री

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

10 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

15 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago