चुनाव

जामिया मिलिया इस्लामिया का स्टेटस बदलकर कांग्रेस ने छीना SC/ST/OBC से आरक्षण का लाभ: PM मोदी ने विपक्ष पर दागे सवाल

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (22 मई) राजधानी दिल्ली में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर करारा हमला बोला.

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की प्रतिष्ठित सेंट्रल यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया को पूरा देश जानता है. 60 साल तक यह यूनिवर्सिटी बाकी यूनिवर्सिटियों की तरह चल रही थी. आदिवासियों को रिजर्वेशन मिला करता था, लेकिन 2014 के चुनाव जीतने के लिए मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार, जो इन इंडी गठबंधन वालों की जमात की सरकार थी. 2011 में कांग्रेस सरकार ने चुपचाप एक चाल चली. अचानक जामिया मिलिया इस्लामिया को माइनॉरिटी इंस्टिट्यूशन घोषित कर दिया, इससे जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में 50% आरक्षण मुसलमानों के लिए लागू हो गया.’

‘इंडी अलायंस वाले धर्म के आधार पर बंदिश लगा रहे’

वे आगे कहते हैं, ‘2011 के पहले एडमिशन में सभी एससी-एसटी, ओबीसी को आरक्षण मिलता था. अब उसमें भी धर्म के आधार पर बंदिश लग गई है. मजे की बात यह है कि कि पहले अल्प संख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग का अधिकार कॉलेज तक सीमित था, लेकिन कांग्रेस ने अचानक यूनिवर्सिटी को भी इसमें शामिल कर लिया. मैं जरा जो अपने आप को बहुत बड़े दलितों के मसीहा बना कर के घूमते रहते हैं..आदिवासियों के मसीहा बता कर के घूमते रहते हैं..पिछड़ों के मसीहा बनाकर के घूमते रहते हैं.’

कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं उनको पूछना चाहता हूं कि ऐसी कौन सी आपकी मजबूरी है कि आपने दलितों का आदिवासियों का पिछड़ों का अधिकार छीन लिया. आरक्षण छीन लिया और चुप बैठे रहे. जवाब दीजिए देश को…अब आप बताइए..करीब 15 साल हो गए. सैकड़ों एडमिशन हुए, सैकड़ों भर्तियां हुईं, लेकिन सभी एससी एसटी ओबीसी को उनका हक नहीं मिल पा रहा. यह चीज है यह लोग पूरे देश में लागू करना चाहते हैं और इसलिए दलित भाइयों को कहता हूं. यह आपके आंख में धूल झोंक रहे हैं. मैं आदिवासियों को कहना चाहता हूं आपके आंख में धूल झोंक रहे हैं… मैं हमारे ओबीसी भाई बहनों को कहना चाहता हूं कि ये आपकी आंख में धूल झोंक रहे हैं.’

‘कोटा छीनकर मुसलमानों को दे चुके हैं’

कर्नाटक की स्थितियों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान कहा, ‘कर्नाटक में ये लोग एससी-एसटी, ओबीसी का कोटा छीनकर मुसलमानों को दे चुके हैं. आज मैं नहीं जानता हूं कि हमारे मीडिया के लोग इस खबर को खबर मानते हैं कि नहीं मानते.

यह भी पढ़िए: शहजादे ने मान लिया गांधी परिवार के समय जो सिस्टम बना वो दलितों-पिछड़ों का विरोधी रहा: दिल्ली में PM मोदी का कांग्रेस पर वार

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

15 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

32 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

35 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

47 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

52 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago