देश

‘तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी अगर मेरे को टच…ये गंजा…’ 13 मई को CM आवास पर स्वाति मालीवाल से जुड़ा नया वीडियो आया सामने, दिल्ली पुलिस छानबीन में जुटी

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो 13 मई का है और मुख्यमंत्री आवास के अंदर का है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं, जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने के लिए निवेदन कर रहे हैं. इस दौरान वह विभव पर गुस्सा होती सुनाई और दिखाई दे रही हैं.

वह कहती हैं कि “आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी. जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी….आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी… मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे टच किया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी. ये गंजा…” (इसके बाद अपशब्द का इस्तेमाल है). फिलहाल इस वीडियो को लेकर भारत एक्सप्रेस पुष्टि नहीं करता.

वीडियो में मौके पर मौजूद कर्मचारी स्वाति को बाहर जाने के लिए निवेदन करते नजर आ रहे हैं. इस पर वह कहती हैं कि ‘मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं.’ इस पर एक कर्मचारी ने कहा कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? इसके बाद स्वाति कहती सुनाई पड़ रही हैं कि अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. इसके बाद एक बार फिर से कर्मचारी स्वाति से बाहर जाने के लिए निवेदन करते हैं. इस पर वह कहती हैं, ‘फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो…’

ये भी पढ़ें-मारपीट मामले में Swati Maliwal का बयान, ‘जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, भगवान उन्हें…’

वीडियो आने के बाद स्वाति ने कही ये बात

बता दें कि ये वीडियो सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट्स करवा के, आधी बिना संदर्भ की वीडियो चलाके, इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.”

दिल्ली सीएम के निजी सचिव पर लगाए गम्भीर आरोप

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी सहित कई गम्भीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने शिकायत में सिर्फ विभव कुमार को आरोपी बनाया है. स्वाति ने दावा किया है कि विभव ने उनको लातों से मारने के साथ ही पेट और बॉडी पर भी हमला किया है. इस पूरी घटना की जानकारी स्वाति ने दिल्ली पुलिस को दी है.

दिल्ली पुलिस एक्शन में

फिलहाल ताजा वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है. माना जा रहा है कि इससे विभव की मुश्किल बढ़ सकती है. पुलिस ने वेटिंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने की बात कही है. इसके अलावा पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस वीडियो बनाने वाले की तलाश में जुट गई है. हो सकता है कि ये आधा वीडियो हो और इसके आगे का भी वीडियो उसके पास हो. इसको लेकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जाएगी. पुलिस सूत्रों ने ये भी बताया कि उस दिन CM हाउस में कितने लोग गए थे. इसको लेकर पूरा अटेंडेंस रजिस्टर्ड चेक किया जाएगा. इसके अलावा ड्रॉईंग रूम में उस वक्त जो लोग मौजूद थे, उन सभी का मोबाइल भी चेक किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

8 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

15 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

24 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

1 hour ago