देश

MP-Chhattisgarh CM Oath Ceremony: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सीएम पद के लिए नामों की घोषणा के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आज (13 दिसंबर) दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा. दोनों राज्यों में होने वाले इस समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के अलावा तमाम दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

लाल परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

मध्य प्रदेश में लाल परेड ग्राउड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. मोहन यादव सीएम के रूप में शपथ लेंगे. इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया गया है.

पीएम मोदी और सीएम योगी भी होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम के अलावा अन्य नेता शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे. मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan CM: भजनलाल अपने जन्मदिन पर लेंगे CM पद की शपथ, BJP ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, जानें शपथग्रहण की तारीख

कैबिनेट में सीएम समेत 13 मंत्री ले सकते हैं शपथ

इसके अलावा छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं. जिसमें बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल (दोनों सामान्य वर्ग से), धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर (ओबीसी), केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और रामविचार नेताम (अनुसूचित जनजाति), पुन्नूलाल मोहिले, दयालदास बघेल (अनुसूचित जाति) और राजेश मूणत (जैन समुदाय) का नाम साय मंत्रिमंडल में संभावित मंत्री के तौर पर चल रहा है. कार्यक्रम का आयोजन बुधवार दोपहर दो बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा. जिसमें पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए और छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान कराया गया था. जिसमें बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

10 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

36 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago