Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

China Pneumonia: भारत तक पहुंच गई चीन की रहस्यमयी बीमारी? उत्तराखंड के बागेश्वर में 2 बच्चों में दिखाई दिए लक्षण

चीन में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बच्चों में एक नए प्रकार का इन्फ्लूएंजा फैल रहा है. इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. हर गुजरते दिन के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

China Pneumonia: चीन में लगातार बढ़ रहे रहस्यमय बीमारी के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करने के केंद्र के निर्देश के बाद छह भारतीय राज्यों ने अपने स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को अलर्ट पर रखा है. जिन राज्यों ने अलर्ट जारी किया है वे हैं राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा और तमिलनाडु. इस बीच गुरुवार को खबर आई है कि चीन में पनपी इस बीमारी के लक्षण वाले दो बच्चे उत्तराखंड में नजर आए हैं. उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में दो बच्चों में चीन में फैले इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं. बच्चों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि बच्चों को चीन में पनपी इन्फ्लूएंजा हुआ है या नहीं.

भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

बता दें कि उत्तराखंड में चीन में फैली बीमारी को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने जब अलर्ट जारी किया था उसके बाद से राज्य की हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी. इसी क्रम में उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण पाए गए हैं. इसको लेकर बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

चीन में तेजी से फैल रही है बीमारी

गौरतलब है कि चीन में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बच्चों में एक नए प्रकार का इन्फ्लूएंजा फैल रहा है. इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. हर गुजरते दिन के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं.कोरोना के बाद अब चीन से सामने आई इस बीमारी को लेकर देश के लगभग सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं. चीन में फैली माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. अब अलर्ट के बाद बागेश्वर जिले में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं. दोनों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए हैं और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: “अगर BJP का धर्म कार्ड चल गया तो…”, जानें एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत

बच्चों को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

बताया गया कि बुधवार को जिला अस्पताल में दो बच्चों को लाया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.उनमें इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने सैंपल सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी जांच के लिए भेजा है. बताया गया है कि रिपोर्ट आने में कम से कम 4-5 दिन लग सकता है.इस बीमारी के लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, अस्वस्थता, भूख न लगना, मायलागिया, मतली, छींक आना और उच्च जोखिम वाले समूहों में तीन सप्ताह तक चलने वाली सूखी खांसी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital