Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“अगर BJP का धर्म कार्ड चल गया तो…”, जानें एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि सर्वे और एग्जिट पोल के नतीजे पर न जाएं. राजस्थान में फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. बीजेपी नेता लोगों के सामने धर्म का सहारा लेकर डरावनी बातें बोल रहे थे.

ASHOK-GEHLOT

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है. अब सबकी निगाहें परिणाम पर टिकी हैं, जो 3 दिसंबर को 5 राज्यों के साथ आने वाला है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि इस बार भी उन्हीं की पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि  चुनाव के दौरान बीजेपी ने धर्म की आड़ में डरावनी और तनाव भरी बातें कीं. अगर बीजेपी का धर्म का कार्ड चला तो अलग बात है. अगर धर्म का कार्ड नहीं चला तो हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

राजस्थान में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार: गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि सर्वे और एग्जिट पोल के नतीजे पर न जाएं. राजस्थान में फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. बीजेपी नेता लोगों के सामने धर्म का सहारा लेकर डरावनी बातें बोल रहे थे. पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की कोशिश की. गहलोत ने आगे कहा कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहे लेकिन एग्जेक्ट पोल में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में से किसी में भी बीजेपी नहीं जीत रही है.

यह भी पढ़ें: Kanpur: 1200 बैंक खातों के जरिए करोड़ों का फ्रॉड, बेंगलुरु पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, ऐसे लगाया लोगों को चूना

“सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं”

गहलोत ने कहा कि राजस्थान की जनता प्रदेश में हमारी सरकार दोहराएगी. इसके पीछे 3 कारण हैं. पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है. ऐसे विशेषज्ञों का भी कहना है. दूसरे हैं सीएम. बीजेपी के वोटर्स भी कहेंगे कि सीएम ने कोई भी विकास कार्य को करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे. गहलोत ने कहा कि तीसरा कारण है कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के तमाम नेताओं द्वारा बोली जाने वाली भाषा. बीजेपी की भाषा किसी भी राजनीतिक दल को पसंद नहीं आई.

बता दें कि 200 सीटों वाले राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था. हालांकि, एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के चलते 199 सीटों पर ही वोट डाले गए. चुनाव आयोग के मुताबिक, एक सीट पर बाद में उपचुनाव कराया जाएगा. रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रदेश में कुल 74.96 फीसदी वोटिंग हुई. साल 2018 में प्रदेश में कुल 74.06 फीसदी मतदान हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital