देश

IRCTC को चकमा देकर इस शख्स ने हड़पे करोड़ों रुपये के तत्काल टिकट, जानें कैसे?

IRCTC Tatkal Ticket Fraud: आईआरसीटीसी (IRCTC) को चमका देकर सूरत के एक शख्स ने करोड़ों रुपये का तत्काल टिकट बुक कराया. जिसके बाद आईआसीटीसी की सुरक्षा को बाइपास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शख्स इंडियन रेलवे की IRCTC वेबसाइट के खास सिस्टम को बाइपास करके तत्काल टिकट बुक कराता था. आरोपी शख्स इस काम के लिए खास सॉफ्टवेयर की मदद लेता था. जिससे कई टिकट के स्लॉट ब्लॉक हो जाते थे. परिणामस्वरूप, आम लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पाते थे.

आरोपी कैसे देता था IRCTC वेबसाइट को चकमा?

आमतौर पर टिकट बुक करने में डेढ़ मिनट का समय लगता है. तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में कैप्चा डाला जाता है, सिक्योरिटी की लेयर होती हैं और आखिरी में पेमेंट का प्रोसेस होता है. लेकिन, आरोपी जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था उससे ये सारे प्रोसेस बाइपास हो जाते थे, जिससे 20-30 सेकेंड के भीतर ही एक टिकट बुक हो जाती थी.

सूरत के सीटी पुलिस के डीसीपी (DCP) विजय सिंह गुर्जर ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विजिलेंस टीम को इस बात की जानकारी मिली थी कि राजेश IRCTC के वेबसाइट के सिस्टम को बाइपास करके तत्काल टिकट बुक करता था. वह कुछ टिकट के स्लॉट को ब्लॉक कर देता था जिससे आम लोगों को टिकट उपलब्ध नहीं हो पाते थे.

एक ही लैपटॉप से 5 टिकटों की बुकिंग

आरोपी एक एक ही लैपटॉप से एकसाथ 5 टिकट बुक करता था. वह ऐसे 5 लैपटॉप के सहारे पहली कोशिश में 20-25 टिकट बुक कर लेता था. आरोपी के पास से 6 लैपटॉप मिले हैं. इसके अलावा रुपये गिनने वाली मशीन भी बरामद किया गया है. इतना ही नहीं, आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन के अलावा कटिंग मशीन, हाई इंटरनेट स्पीड आउटर और प्रिंटर भी मिले हैं.

आरोपी का मकसद क्या था

डीसीपी ने बताया कि आरोपी का मकसद ज्यादा तत्काल टिकट अधिक पैसा लेना था. वह एक टिकट पर 200-600 रुपये से अधिक चार्ज करता था. आरोपी ने साफ्टवेयर के इस्तेमाल से हाल में जितनी टिकटें बुक कीं उसकी कुल राशि 4.25 करोड़ रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

5 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

26 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

31 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

46 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago