देश

Telangana Election 2023: “तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और KCR बराबर के पापी हैं”, विरोधियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Telangana Election 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज रहा है. 30 नवंबर को मतदान होना है. उससे पहले राज्य में बीजेपी, कांग्रेस, बीआरएस औक एआईएमआईएम के नेता ताबड़तोड़ रैलियां करके जनता से वोट की अपील कर रहे हैं. इस दौरान नेता एकदूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महमूदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे. जहां उन्होंने केसीआर पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि अब तेलंगाना को फार्म हाउस सीएम की जरूरत नहीं है. फार्म हाउस सीएम अंधविश्वास के गुलाम हैं और गरीबों के गुनहगार हैं.

तेलंगाना को नहीं चाहिए फार्महाउस सीएम- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “तेलंगाना की पहचान संस्कृति और टेक्नोलॉजी से है, लेकिन KCR ने इस प्रदेश पर अंधविश्वास का ठप्पा लगा दिया.जनता के पैसों से बनाया सचिवालय, उन्होंने(KCR) अंधविश्वास के चलते बर्बाद कर दिया. आखिर फार्महाउस मुख्यमंत्री की तेलंगाना को क्या आवश्यकता है? अंधविश्वास के गुलाम हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, तेलंगाना को नहीं चाहिए फार्महाउस मुख्यमंत्री, गरीबों के गुनहगार हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, 3 दिसंबर को हारेंगे फार्महाउस मुख्यमंत्री.”

तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और KCR का हाथ

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोग KCR सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं. कुछ लोग तेलंगाना में कांग्रेस को लेकर भ्रम भी फैला रहे हैं. लेकिन सच्चाई यही है कि तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और KCR बराबर के पापी हैं. इसलिए तेलंगाना के लोग एक बीमारी को हटाकर दूसरी बीमारी को प्रवेश नहीं दे सकते, ये बात मैंने तेलंगाना में हर जगह देखी है.

यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लारेब हाशमी ने किया था लोन वुल्फ अटैक, आतंकियों को दी जाती है ये ट्रेनिंग, ATS ने किया बड़ा खुलासा

केसीआर बीजेपी से दोस्ती करना चाहते थे-PM

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि KCR को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था. लबें समय से KCR इस कोशिश में थे कि किसी तरह BJP से दोस्ती कर लें. जब वो एक बार दिल्ली आए थे, तो मुझसे मिलकर भी KCR ने यही रिक्वेस्ट की थी, लेकिन BJP तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलफ कोई भी काम नहीं कर सकती. जबसे BJP ने KCR को मना किया है, तब से BRS बौखलाई हुई है और मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

27 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

49 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago